हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सोने की बार‍िश देख पागल हुए बाराती, खाने की प्लेट छोड़ लूटने लगे सोना, वीडियो हुई वायरल

Wedding Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन शादी-ब्याह का वीडियो वायरल होता रहता है। जहां कुछ वीडियो को देख लोग हैरान हो जाते हैं, तो वहीं कुछ इमोशनल कर देती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पैसों के साथ-साथ सोने की बारिश कर रहा है।

विज्ञापन

Wedding Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। शादी-ब्याह की वीडियो की तो भरमार है। इस समय शादी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है। शादी में या फिर किसी समारोह में आपने डांस करते वक्त पैसों की बारिश करते हुए तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोने की बारिश होते हुए देखा है। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी खुशी से पैसों के साथ-साथ सोने के सिक्कों की बारिश कर रहा है।

सिक्के लूटते नजर आए लोग

इस वक्त सोशल मीडिया पर जो रील वायरल हो रही है, वो किसी शादी का वीडियो है। जहां बहुत सारे लोग मौजूद है। जिनमें से ज्यादातर लोगों ने काले रंग के कपड़े पहन रखे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि स्टेज पर 4 से 5 लोग डांस कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनके ऊपर पैसों की बारिश कर रहे हैं। इसके अलावा एक शख्स पैसों के साथ-साथ सोने के सिक्कों की भी बारिश कर रहा है। हालांकि कुछ लोग जमीन पर पड़े उन सिक्कों को उठा भी रहे हैं।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

बता दें कि इंस्टाग्राम पर viralbhayani नाम के यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, गोल्डन बारिश। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, ये उड़ाने से अच्छा है कि दूल्हे राजा को ही दे दो। वहीं एक और अन्य यूजर ने लिखा, ये पैसे अगर किसी गरीब लड़की की शादी में देते तो उसके काम आ जाते। हालांकि ये वीडियो कहां का है और इस वीडियो में मौजूद लोग कौन हैं इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: दूल्हे की हरकत देखकर चौंक उठे घराती और बाराती

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें