Gurugram Old Man Scooty Stunt Video Viral : सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं जिसमें रील्स बनाने के चक्कर में युवा स्टंट करते हैं। सड़क पर स्टंट करने वालों पर पुलिस कार्रवाई भी करती है। हालांकि यह सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बुजुर्ग द्वारा स्टंट किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग हैरानी जता रहे हैं।
कहा जाता है कि सड़क पर युवा अधिक स्टंट करते हैं, मां-बाप को उन पर नजर रखनी चाहिए लेकिन जब कोई बुजुर्ग या अधेड़ उम्र का व्यक्ति ट्रैफिक के बीच में स्टंट करना शुरू कर दे तो उन्हें कौन समझाए? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग ट्रैफिक के बीच स्कूटी से स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बिना नंबर प्लेट की स्कूटी लेकर एक बुजुर्ग सड़क पर निकले हुए हैं। ट्रैफिक के बीच में ही वह स्कूटी पर पैर ऊपर करके बैठ गए। अन्य गाड़ियों और सड़क पार कर रहे लोगों के बीच बुजुर्ग स्कूटी के ऊपर ही बैठकर चलते रहे। पीछे से आ रहे एक कार सवार ने इसका वीडियो बना लिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग की स्कूटी का नंबर प्लेट गायब है , उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ है। इसके बावजूद वह स्कूटी के ऊपर बैठकर स्टंट कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग गुरुग्राम पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिन बुजुर्गों और बड़ों पर युवाओं को सुधारने और समझाने की जरूरत है, वही इस तरह कानून तोड़ेंगे तो सुधार कैसे होगा ?
इससे पहले गुरुग्राम बाइक सवार दो लड़कों का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह गुरुग्राम पुलिस के बैरिकेड को खींच कर ले जा रहे थे। गुरुग्राम पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की बात कही थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
18 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines