Fight With Bull; Video Goes Viral: डिजिटल क्रांति के इस जमाने में सोशल मीडिया पर अजीब-ओ-गरीब तरह की घटनाओं के फोटो और वीडियो भरे पड़े हैं, जो काफी हैरान कर देने वाले होते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब व्यूज बटोर रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सांड के साथ पंगा ले लेता है। फिर क्या था? यह कहावत तो हर कोई जानता है कि अगर कोई कहेगा-‘आ बैल मुझे मार तो फिर बैल तो मारेगा ही’। सांड ने उसे पलक झपकने भर की देर में उठाया और जमीन पर पटक दिया।
<
>
इस मजेदार घटना को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में नशे में धुत एक शख्स को एक महिला के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है। जिस सड़क पर यह घटना हुई, वहां से लोगों को गुजरते हुए भी देखा जा सकता है, लेकिन शराबी को ऐसा करने से कोई नहीं रोक सकता। वह भी उसके जुनून से अनजान होकर सांड को छेड़ने लगता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्हें कोई डर नहीं है।
यह भी पढ़ें: लेट होने के डर से बिकनी में एयरपोर्ट पहुंची ब्राजीलियन इन्फ्लुएंसर; बवाल मचा तो दी सफाई
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नशे में धुत शख्स पहले तो सांड से टलकर चलने की कोशिश करता है, लेकिन फिर अचानक से उसके करीब आकर छेड़ने लग जाता है। देखते ही देखते वह सांड के सींग पकड़कर मरोड़ना शुरू कर देता है। उधर, सांड ने उसे कई बार पीछे धकेलने की कोशिश की, लेकिन जब यह शख्स नहीं माना तो सांड ने भी सबक सिखाने की ठान ही ली।
यह भी पढ़ें: एक ऐसा कॉलेज, जहां सिखाया जाता सिगरेट पानी; गजब-पैरेंट्स को भी नहीं कोई परवाह
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो जब सांड सींग घुमाकर उसकी तरफ आता है, वह बच निकला। इसके अगले ही पल सांड उसे अपने दोनों सींगों से उठाकर हवा में फेंक देता है। नशे में धुत एक शख्स हवा में छलांग लगाने के बाद धमाके के साथ जमीन पर गिर जाता है। हालांकि कुछ देर बाद वह इतना सामान्य हो जाता है कि मानो कुछ हुआ ही न हो। भाई का सारा नशा एक ही झटके में उतर गया। वह उठता है और फिर तुरंत चला जाता है।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
7 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
9 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines