Social Media Latest Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो सामने आता रहता है। कई बार कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इन वीडियोज को लोग भी खूब पसंद करते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग एक बस से सफर कर रहे हैं। बस का कंडक्टर एक यात्री का टिकट काट रहा होता है। दूसरा यात्री उसके पास ही खड़ा है। अचानक उस दूसरे यात्री का बैलेंस बिगड़ जाता है और गेट से गिरने ही वाला होता है कि कंडक्टर बिना देखे उसका हाथ पकड़ लेता है। इसके बाद उसे ऊपर खींचा जाता है। तरह कंडक्टर उस शख्स की जान बचा लेता है। क्योंकि अगर वह बस से गिरता, तो कुछ भी हो सकता था।
लोग कंडक्टर को बता रहे फरिश्ता, कर रहे कमेंट
लोग कंडक्टर को फरिश्ता बता रहे हैं। इस वीडियो को न्यूज24 ऑफिशियल की ओर से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। कुछ मिनटों पहले अपलोड वीडियो को अभी तक 6 हजार से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। कई लोगों ने इस पर कमेंट करने के साथ ही शेयर किया है। यह वीडियो केरल की सरकारी बस का बताया जा रहा है। लोग वीडियो के ऊपर शक्तिमान कंडक्टर और रजनीकांत लिखकर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि न्यूज24 इसकी पुष्टि नहीं करता है कि वीडियो कब और कहां का है? 19 सेकेंड के वीडियो में लड़खड़ाए व्यक्ति की जान कंडक्टर बचा लेता है। व्यक्ति गिरने लगता है, तभी बस का दरवाजा भी खुल जाता है।
यह भी पढ़ें:जब PM Modi के पैर छूने झुके Nitish Kumar… सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video
अगर उसे कंडक्टर नहीं पकड़ता, तो चोट लगनी तय थी। हो सकता है कि नीचे गिरने या किसी दूसरे व्हीकल के नीचे आने से उसकी जान पर भी बन सकती थी। लेकिन पूरा घटनाक्रम बस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। इस वीडियो को लोग शेयर भी खूब कर रहे हैं। कोई कंडक्टर को सुपरमैन, तो कोई रजनीकांत का अवतार बता रहा है। एक्स पर वीडियो को 7 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines