हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: अस्पताल के बेड पर पड़ा था 85 वर्षीय बॉयफ्रेंड, इस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने नाचते हुए वीडियो की पोस्ट

Bronwin Aurora spark: वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, लगता है कि बॉयफ्रेंड की लाइफ इंश्योरेंस की रकम काफी ज्यादा है। एक अन्य ने Aurora की इस हरकत पर उन्हें डांट लगाई।

विज्ञापन
video grab

Bronwin Aurora spark: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर 22 वर्षीय Bronwin Aurora spark ने अपने 85 वर्षीय बॉयफ्रेंड के साथ अस्पताल से एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में उनके बॉयफ्रेंड बेड पर पड़े जिंदगी और मौत से जूझते दिखाई पड़ रहे हैं। उनके आसपास कई मेडिकल डिवाइस लगे हैं।

अस्पताल में लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जींस और टॉप पहने Aurora के डांस करते हुए चंद सेकंड के इस वीडियो में वह नाचते गाते और ठुमके लगाते दिखाई पड़ रही हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट पर कैप्शन लिखा क्या किसी मेडिकल डिवाइस का प्लग निकाल दूं? बता दें OnlyFans model Aurora पहले भी अपने TikTok अकाउंट पर अपने से उम्र में बड़े बॉयफ्रेंड के साथ वीडियो पोस्ट करती आई हैं। ये वीडियो कभी बॉयफ्रेंड के दिए महंगे गिफ्ट दिखाते तो कभी उन्हें Kiss करते और साथ घूमने के हैं।

नेटिजन्स ने की वीडियो की जमकर आलोचना

लेकिन इस बार अस्पताल से आए उनके इस वीडियो पर उन्हें नेटिजन्स की आलोचना झेलनी पड़ रही है। लोग जमकर इस वीडियो को देख और शेयर कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में केवल Aurora ही नाचती और डांस करती दिखाई पड़ रही हैं, उनके पीछे बेड पर लेटे उनके बॉयफ्रेंड केवल लेटे हुए उन्हें देख रहे हैं।

Aurora ने यूजर्स को दिया करारा जवाब

वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, लगता है कि बॉयफ्रेंड की लाइफ इंश्योरेंस की रकम काफी ज्यादा है। एक अन्य ने Aurora की इस हरकत पर उन्हें डांट लगाई। एक अन्य ने कहा कि ये बेहद शर्मनाक है कि अस्पताल जैसी जगह पर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर इस तरह की वीडियो बना रहे हैं। Aurora ने यूजर्स का जवाब देते हुए कहा कि उनका बॉयफ्रेंड से शारीरिक संबंध नहीं है। वह उनके हमेशा सुख-दुख में साथ रही हैं।

ये भी पढ़ें:  Video: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कार की बोनट पर छोड़ गई अपना सोने का नेकलेस, फिर जो हुआ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें