Snake Viral Video : सांपो से बचने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते , घर के कोने-कोने को साफ सुथरा रखते हैं। हालांकि इसके बावजूद भी थोड़ी सी जगह मिलने के बाद सांप घर में घुस ही जाते हैं। महाराष्ट्र से एक ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां एक घर की टॉयलेट सीट से अजीब आवाजें आ रही थीं, जिसे जब ठीक से चेक किया गया तो उसमें एक बड़ा सांप मिला।
महाराष्ट्र के टॉयलेट से निकला सांप ,वीडियो वायरल
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के टॉयलेट से एक सांप निकलता दिखाई दे रहा है। इस दौरान एक लड़की वहां बैठी हुई थी। जैसे ही सांप आधे से ज्यादा बाहर निकला लड़की ने तुरंत सांप को पकड़ लिया और उसे लेकर घर से बाहर आ गई।
सांप को पकड़ने वाली एक स्नेक सेवर थी, जो सांपों का रेस्क्यू करती है। इस लड़की का नाम शीतल कसार बताया जा रहा है। उसी के इंस्टाग्राम से इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोगों ने देखा है। वीडियो पर हजारों लोगों के कमेंट्स भी आए हैं।
शीतल कसार ने बताया कि टॉयलेट से निकला सांप जहरीला नहीं था। ये सांप अक्सर चूहों को पकड़ने के लिए घर में आ जाते हैं। टॉयलेट से सांप निकलने की जानकारी फैलने के बाद घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। शीतल कसार ने सांप को एक झोले को रखकर उसे लेकर चली गईं। अब उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : ऑटो ड्राइवर को लड़की ने दिया ऐसा गिफ्ट, देखते ही खिल गया चेहरा; खूब वायरल है वीडियो
वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
एक ने लिखा कि क्या इस लड़की को सांपों से डर नहीं लगता है। एक ने लिखा कि सांप को बाथरूम तक पहुंचने से कैसे रखा जाए। एक ने लिखा कि मुझे लगता था कि सांप फर्श पर नहीं चल सकते लेकिन आज मेरा भ्रम दूर हो गया। एक अन्य ने लिखा कि सांप को पहचानने की ट्रेंडिंग सभी मिलनी चाहिए।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
23 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines