Viral Video: इंटरनेट पर आए दिन नए वीडियो वायरल हो जाते हैं, जिनको हजारों लोग लाइक करते हैं और इस पर कमेंट या उसे री-पोस्ट करते हैं। इस बार भी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप अपने सिर से ज्यादा बड़ा अंडा निगल रहा है। इस पोस्ट पर हजारों लाइक किए गए है।
इस वायरल वीडियो को नेचर इज अमेजिंग नाम के अकाउंट से डाला गया है, जिसे लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। इस पोस्ट में प्रकृति के अलग रूप को दिखाया गया है। आइये इस वीडियो के बारे में जानते हैं।
एक्स पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को एक एक्स पेज ‘नेचर इज अमेजिंग’ पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक व्यक्ति ने अपने हाथ में एक सांप को अंडा निगलते दिखाया गया है। बता दें कि जिस अंडे को सांप निगल रहा है, वह उसके सिर से ज्यादा बड़ा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि कैसे सांप धीरे-धीरे उस अंडे को निगलने का प्रयास कर रहा है। ये वीडियो प्रकृति की खूबसूरती को दर्शाता है। यहां हम इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं ताकि आप इसे देख सके।
लोगों ने दी प्रतिक्रिया
एक्स पर शेयर इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। इस वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने पोस्ट पर लिखा है, वाह, प्रकृति वास्तव में अविश्वसनीय है! वहीं एक दूसरे यूजर ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह पूरा निगलने में कामयाब रहा!
कुछ यूजर जहां वीडियो को देखकर आश्चर्यचकित थे, वहीं कुछ लोगों ने सांप की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए चिंता जताई। एक यूजर ने रिप्लाई किया कि क्या यह सांप के लिए खतरनाक नहीं है?
यह भी पढ़ें – Diwali Gift: इस दिवाली अपनों को गिफ्ट करें ये खास फीचर फोन, कीमत 2000 रुपये से कम
459 बार री-पोस्ट किया गया वीडियो
नेचर इज अमेजिंग द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में 5000 से ज्यादा लाइक हैं। इसके अलावा इस पोस्ट को लगभग 459 लोगों ने री-पोस्ट किया है। सबसे मजेदार बात ये है कि इस पोस्ट को 589 लोगों ने बुकमार्क भी किया है। देखना है कि आने वाले समय में यह वीडियो कितना लोकप्रिय होता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
46 mins agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines