Train AC Coach Snake Video Viral: ट्रेन में एक बार फिर सांप मिला, जो रेंगते हुए पर्दे के पीछे से सीट तक आ गया। लोगों ने जैसे ही पर्दे को हिलते देखा तो उन्हें सांप नजर आया। सांप को देखते ही कोच में सफर कर रहे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। उन्होंने तुरंत पायलट को कोच में सांप होने की सूचना दी। पायलट ने IRCTC कर्मियों को बुलाया, जिन्होंने चादर की मदद से सांप को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया, लेकिन सांप कहां से आया, इस बारे में पता नहीं चल पाया है। यात्रियों ने कोच में सांप निकलने का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यात्री ने वीडियो ट्वीट करके मांगा सहयोग
एक यात्री ने अपने X हैंडल पर ट्वीट करके वीडियो पोस्ट किया और रेल मंत्रालय ने मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। इस ट्वीट पर रेलवे की सर्विस टीम ने रिप्लाई किया। उन्होंने मामले को रेलवे अधिकारियों तक पहुंचाया और लिखा कि कृपया अपना PNR/UTS नंबर और मोबाइल नंबर DM के जरिए सर्विस टीम तक पहुंचाएं। यात्री समस्याओं और असुविधाओं के बारे में http://railmadad.indianrailways.gov.in पर शिकायत कर सकते हैं। समस्या के समाधान के लिए 139 डायल करें। वहीं रांची के मंडल रेल प्रबंधक ने रिप्लाई किया कि आपकी शिकायत स्वीकार कर ली गई है।
इस ट्रेन के AC कोच में निकला था सांप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड-गोवा रूट पर दौड़ने वाली वास्को-डा-गामा वीकली एक्सप्रेस ट्रेन में सांप निकला है। ट्रेन के AC 2-टियर कोच में सांप को निचली बर्थ के बगल में लगे पर्दे के पास रेंगते हुए देखा तो कोच में सफर कर रहा अंकित कुमार सिन्हा और उनके माता-पिता के हाथ पैर फूल गए। हंगामा देखकर दूसरे यात्री भी आ गए और अंकित को संभालते हुए सांप का वीडियेा बनाया। 21 अक्टूबर की घटना है।
अंकित ने वीडियो को ट्वीट करते हुए रेलवे को टैग किया और लिखा कि वह 21 अक्टूबर को ट्रेन-17322 (जसीडीह से वास्को डा गामा) में माता-पिता के साथ सफर कर रहा था कि बर्थ पर सांप आ गया। शिकायत माता-पिता की ओर से है। कृपया तत्काल कार्रवाई करें। सांप का वीडियो संलग्न हैं। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी पोस्ट में टैग करते हुए अपील की कि ट्रेन के कोच में इस तरह सांप निकलने की घटना को गंभीरता से लेने और तत्काल कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
गरीब रथ एक्सप्रेस में भी निकल चुका सांप
बता दें कि सितंबर महीने में गरीब रथ एक्सप्रेस 12187 में सांप निकला था। दौड़ती ट्रेन की खिड़की पर लोगों ने सांप को लटके हुए देखा तो उसकी सांसें अटक गईं। सांप ने हलचल महसूस होते ही फन फैला लिया। यह देखकर यात्री डर गए। ट्रेन जबलपुर से मुंबई जा रही थी। भुसावल और कसारा स्टेशन के बीच ट्रेन के AC कोच G17 में सीट नंबर 23 के पास यह सांप लटका था, जो करीब 5 फीट लंबा था। इस सांप का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines