नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला के कान में सांप फंसा दिख रहा है। वीडियो में डॉक्टर सांप को महिला की कान से निकालने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वीडियो कब का और कहां का है, इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। ये भी पता नहीं चल पाया है कि महिला की कान से सांप को आखिर कैसे निकाला गया।
वायरल वीडियों में हाथ में दस्ताना पहने एक डॉक्टर महिला मरीज के कान से सांप को निकालने की कोशिश करते दिख रहे हैं। कांप का सिर्फ सिर कान से बाहर निकला दिख रहा है जबकि उसका पूरा शरीर कान के अंदर है। वीडियो में महिला मरीज के कान से सांप को निकालने के लिए डॉक्टर के कई प्रयासों और हर तकनीक के इस्तेमाल को भी दिखाया गया है।
सस्पेंस भरे इस वीडियो में ये नहीं दिखाया गया है कि आखिर में सांप को कान से कैसे बाहर निकालाया गया और इसकी लंबाई कितनी थी। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर चंदन सिंह नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को करीब 90 हजार बार देखा जा चुका है।
यूजर्स ने की पूरे वीडियो पोस्ट करने की मांग
वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स ने क्लिप शेयर करने वाले फेसबुक यूजर से पूरा वीडियो पोस्ट करने के लिए कहा, जबकि कुछ लोगों ने सवाल पूछा कि आखिर सांप कान के अंदर कैसे घुस गया? कुछ यूजर्स ने इसे फर्जी वीडियो बताते हुए लिखा, “100% झूठा, सिर्फ देखने के लिए पोस्ट किया गया है।”
बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के रिसर्च के अनुसार, सांप के काटने से हर साल 81,000 से 138,000 लोगों की मौत होती है। मनुष्य कई भयानक सांपों के हमले के शिकार होते रहे हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
19 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines