हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ये क्या? टेनिस टूर्नामेंट के दौरान निकला खतरनाक सांप, रोकना पड़ा मैच

Brisbane International Qualifying Match: बताया गया सांप जहरीला था, सांप को पकड़ने के लिए एक्सपर्ट को बुलाना पड़ा।

विज्ञापन

Brisbane International Qualifying Match : ऑस्ट्रेलियाई जेम्स मैककेबे (James McCabe) और डोमिनिक थिएम (Dominic Thiem) के बीच चल रहे ब्रिस्बेन अंतर्राष्ट्रीय क्वालीफाइंग मैच के दौरान उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई जब कोर्ट के करीब एक जहरीला सांप निकल आया। इसके बाद करीब 40 मिनट के लिए मैच को रोकना पड़ा। हालांकि सांप कोर्ट के अंदर तो नहीं था लेकिन बेहद करीब था। दर्शकों की नजर इस पर पड़ गई।

बताया जा रहा है कि दर्शकों ने सांप को (Snake Found During Brisbane International Qualifying Match) देखा और इसके बारे में वहां के अधिकारियों को जानकारी दी। सांप कोर्ट के पास मौजूद तारों के बीच घूम रहा था। इसके बाद एहतियातन मैच को रोक दिया। करीब 40 मिनट तक सांप को पकड़ने की कोशिश चलती रही। इस दौरान मैच रुका रहा। सांप रेस्क्यू किए जाने के बाद खेल दोबारा शुरू हुआ।

सांप की लंबाई 50-सेमी (20-इंच) तक रही होगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूर्वी भूरी प्रजाति का सांप था, जो बेहद जहरीला माना जाता है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में दुनिया के 25 सबसे जहरीले सांपों में से 20 पाए जाते हैं लेकिन काटने से मौत के मामले बेहद कम दर्ज किए जाते हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/mtewhatu/status/1740971018595017068

डोमिनिक थिएम ने कहा कि मैं जानवरों से बेहद प्यार करता हूं लेकिन जो सांप मैच के दौरान निकला था, वह बेहद जहरीला था, यह एक खतरनाक स्थिति थी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ ऐसा कभी नहीं हुआ, वह जिंदगी भर इस घटना को नहीं भूल पाएंगे। थिएम ने दूसरे सेट में वापसी की और कड़े मुकाबले में जीत हासिल की है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : क्‍या आपने कभी देखा है टूटता तारा? तेज रोशनी से चमका आसमान, ज‍िसने देखा वो हैरान

वहीं चोट लगने के बाद लंबे समय से आराम कर रहे राफेल नडाल ब्रिस्बेन इंटरनेशनल में वापसी करने वाले हैं। वह अगले सप्ताह के पहले दौर में क्वालीफाई मैच खेलने के लिए तैयार हैं। वह कलाई में चोट के चलते काफी समय से खेल नहीं रहे थे। बता दें कि पहला ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन 14 जनवरी से खेला जाएगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola