सांप को दिया CPR, उठ खड़ा हुआ बेजान, इंटरनेट पर वीडियो हो रहा वायरल

Man CPR to Snake: सांप को इस तरह बेसुध पड़ा देख किसी ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस और जानवरों की एनजीओ को दी। सूचना पाकर मौके पर सांप को रेस्क्यू करने वाले यश तड़वी पहुंचे।

snake
विज्ञापन

Man CPR to Snake: अक्सर इंटरनेट पर किसी शख्स को सीपीआर देकर उसकी जान बचाए जाने का वीडियो वायरल होता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल है, जिसमें सीपीआर तो दी गई लेकिन ये किसी इंसान को नही बल्कि सांप को। इस वीडियो को नेटिजन्स बार-बार देख रहे हैं। यूजर्स वीडियो को लाइक और शेयर कर रहे हैं।

दरअसल, ये वीडियो गुजरात के वडोदरा का बताया जा रहा है, यहां के वृंदावन चार रास्ते पर एक सांप का छोटा बच्चा बेजान हालत में पड़ा था। चंद सेकंड की वीडियो में दिख रहा है कि सांप बिलकुल भी हरकत नहीं कर रहा है। सांप के आसपास लोग आते-जाते दिख रहे हैं।

Advertisment

सीपीआर देने पर सांप ने की हरकत 

जानकारी के अनुसार सांप को इस तरह बेसुध पड़ा देख किसी ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस और जानवरों की एनजीओ को दी। सूचना पाकर मौके पर सांप को रेस्क्यू करने वाले यश तड़वी पहुंचे। वीडियो में दिख रहा है यश ने सावधानी बरतते हुए सांप को उठाया। फिर उसे सीपीआर दिया। कुछ सेकंड में ही सांव हरकत करने लगा।

विज्ञापन

आबादी वाले एरिया में कैसे पहुंचा सांप?

पुलिस के अनुसार सांप विषैला नहीं था, उसे वन विभाग के हवाले कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। किसी तरह सांप आबादी वाले इलाके में आ गया था, अनुमान है कि पानी और खाना नहीं मिलने के चलते वह बेहोश हो गया होगा। स्थानीय वन विभाग से अपील की है कि आबादी इलाके में जंगली जानवरों को देखकर तुरंत स्थानीय पुलिस और वन विभाग को सूचना दें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ