हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गाय के पैरों से लिपटकर दूध पी जाता है सांप! आपने भी सुनी होगी ऐसी कहानी; जानें क्या है सच

Viral News : कहा जाता है कि जब सांप को बहुत भूख लगती है तो वह किसी ऐसी गाय के पास जाता है, जो दूध देती हो। गाय के पैरों पर चढ़कर सीधे थन से वह दूध पीकर अपना पेट भर लेता है।

विज्ञापन

Viral News : सांपों को लेकर कई कहानियां खूब प्रचलित हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में एक से बढ़कर एक किस्से और कहानियां हैं। ऐसे में एक कहानी यह भी है कि सांप, गायों के पैरों पर चढ़कर उसका दूध पी जाता है। कई लोग इस पर खुलकर बहस और तरह-तरह के दावे करते हैं। ये सिर्फ भारत के किसी एक राज्य में नहीं बल्कि पूरे देश में इस तरह कथाएं, मान्यताएं प्रचलित हैं।

सांप ऐसे जानवर हैं, जो जमीन पर रेंगने के साथ ही आसानी से पेड़ों पर भी चढ़ जाते हैं। कहा जाता है कि जब सांप को बहुत भूख लगती है तो वह किसी ऐसी गाय के पास जाता है, जो दूध देती हो। गाय के पैरों पर चढ़कर सीधे थन से वह दूध पीकर अपना पेट भर लेता है। सांप ऐसा तब करता है, जब गायें शांत होती हैं। ये सुबह, शाम या उनके चरने के दौरान होता है।

सवाल ये है कि क्या ऐसा संभव है? क्या सांप गाय के थन से सीधे दूध पी सकते हैं? वैज्ञानिकों की मानें तो सांप ऐसा नहीं कर सकते। सिर्फ सांप ही नहीं बल्कि चूहे भी कुछ चूस नहीं सकते। ऐसे में कैसे सांप, गाय के थन से दूध चूस कर पी सकते हैं। माना जाता है कि सांप द्वारा दूध चूसकर पीने की कहानी तब शुरू हुई, जब लोगों ने सापों को गाय के पास से जाते देखा होगा। जहां जानवर होते हैं वहां अक्सर चूहे भी पाए जाते हैं, उन्हीं का पीछा करते हुए सांप घर तक पहुंचते होंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : विमान में चढ़ने से रोका तो स्टाफ को गले लगाकर रोया यात्री, वजह आपको भी कर देगी परेशान

वैज्ञानिक कई बार यह कह चुके हैं कि सांप दूध पी ही नहीं सकते लेकिन इसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी यह मिथक खूब चर्चाओं में रहता है। कहा जाता है कि इस मिथक के जरिए किसान और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग सांपों से सावधान रहते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : चलता फिरता शहीद स्तंभ है ये लड़का, शरीर पर बनवाया 631 शहीदों का टैटू

क्या सांप दूध पचा सकते हैं?

विज्ञापन

भारत में सांपों को दूध पिलाने की बहुत पुरानी परंपरा रही है। धार्मिक मान्यताओं के कारण भी लोग सांपों को दूध पिलाते हैं लेकिन कई जानकारों का कहना है कि सांप कभी दूध को हजम ही नहीं कर पाता। कई बार दूध पीने के कारण सांप की मौत भी हो जाती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola