'इसी ने मुझे काटा है', सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचे शख्स का वीडियो वायरल

Viral Video : वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का है। शख्स को सांप ने काटा तो उसने सांप को प्लास्टिक की बोतल में बंद कर लिया और अस्पताल पहुंच गया। इसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

Lakhimpur kheri

Snake Catching Viral Video : सांप को देखते ही अच्छे-अच्छे लोगों की हालत खराब हो जाती है। सांप के काटने से लोगों की जान तक चली जाती है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भी एक शख्स को सांप ने काट लिया। इसके बाद शख्स ने जो किया, अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो UP के लखीमपुर के पलिया CHC का है।

विज्ञापन

एक शख्स सांप को डिब्बे में बंद करके अस्पताल पहुंच गया और डॉक्टर से कहा कि मुझे इसी सांप ने काटा है। सांप को देखते ही अस्पताल अफरा-तफरी मच गई। शख्स का नाम हरी मिश्रा बताया गया है। जैसे ही सांप ने हरी मिश्रा को डसा तो उन्होंने उसे पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया और अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने ऐसा इसलिए किया कि जिससे डॉक्टर पहचान सके कि किस सांप ने काटा है और उसी हिसाब से वे उसका इलाज कर सकें।

विज्ञापन

हरी मिश्रा का अस्पताल में इलाज हुआ और फिलहाल वह स्वस्थ हैं। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि उन्होंने यह सही किया, इससे उनकी जान शायद बच गई होगी। एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई, सोचो अस्पताल में क्या स्थिति बन गई होगी?

विज्ञापन

एक ने लिखा कि सांप भी बेचारा मन ही मन पछता रहा होगा कि गलत हो गया। काटने के बाद भी कैद कर लिया गया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि गलत आदमी से पाला पड़ा है नागराज का। एक ने लिखा कि सांप भी बेचारा परेशान हो रहा होगा कि कहां फंस गया?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ