हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा था खिलाड़ी, जोर जोर से आने लगीं 'नॉटी आवाजें'; रिएक्शन हो रहा वायरल

Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कियों की ‘नॉटी’ आवाज को सुनकर फुटबॉल खिलाड़ी भी हैरान रह गए। उन्होंने लोगों से पूछा कि कहीं ये लाइव तो नहीं है।

विज्ञापन

Viral Video :  स्लोवेनिया के बास्केटबॉल खिलाड़ी लुका डोंसिक ने डलास मावेरिक्स में शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद वह एक प्रेस कांफ्रेंस को संबाधित कर रहे थे। हालांकि इस दौरान वहां लड़की के चीखने की आवाजें सुनाई देने लगीं। ऐसा एक या दो बार ही हुआ लेकिन वहां मौजूद लगभग सभी लोगों ने इस ‘नॉटी’ आवाज को सुन लिया और हंसने लगे।

25 साल के बास्केटबॉल खिलाड़ी लुका डोंसिक ने खेल खत्म होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जैसे ही लुका ने बोलना शुरू कर किया तो कहीं से लड़की के चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। इस आवाजों को सुनकर लुका भी हैरान रह गए और अपना सिर नीचे झुका लिया।

इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नॉटी आवाज सुनकर हैरान लुका डोंसिक यह समझने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं कि ये आवाजें कहां से आ रही हैं, फिर हंसने लगे। लुका डोंसिक ने हंसते हुए पूछा, “मुझे उम्मीद है कि यह लाइव नहीं होगा। इसके बाद वहां मौजूद लोग हंसने लगे।

विज्ञापन


अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है, जैसे किसी रिपोर्टर ने अपना फोन खोला और उसमें पहले से कोई वीडियो चल रहा था। एक ने लिखा कि लुका डोंसिक का चेहरा देखो, कितना परेशान दिखाई दे रहा है। वहीं रिपोर्टर खिलखिला रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह की लापरवाही क्यों बर्दाश्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें : स्कूली बच्ची के साथ छेड़खानी करते ऑटो ड्राइवर का वीडियो वायरल, मर्सिडीज के LOGO से पकड़ा गया आरोपी

विज्ञापन

एक ने लिखा कि भाई ऐसा कैसे हुआ? इस तरह की हरकतें करने वालों को काफी माफ नहीं किया जाना चाहिए। एक अन्य ने लिखा, ‘ऐसा लग रहा है कि जानबूझकर साजिश रची गई और इस तरह ऑडियो प्ले किया गया। वरना किसी की क्या हिम्मत कि इतनी भीड़ अश्लील में ऑडियो चला सके।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola