SL vs PAK 1st Test: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट में श्रीलंका को 4 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। गाले में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान बाबर आजम दोनों पारियों में फ्लॉप रहे। उनके बल्ले से 13, 24 रन निकले। दोनों पारियों में उन्हें प्रभात जयसूर्या ने आउट किया। भले ही बाबर फ्लॉप रहे हों, लेकिन टीम के शानदार प्रदर्शन से पाकिस्तान ने जीत हासिल की। इस जीत पर कप्तान ने खुशी जाहिर की है।
जीत के बाद बाबर आजम ने दिया ये बयान
बाबर आजम ने जीत के बाद खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ‘जब आप मैच जीतते हैं तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। लड़कों और युवाओं को श्रेय। हमने शुरुआती विकेट खो दिए और फिर सऊद और आगा ने जिस तरह से खेला उसने खेल को पूरी तरह से बदल दिया। आगा ने बल्ले और गेंद दोनों से अपनी प्रतिभा और जुनून दिखाया।’
यह भी पढ़ें- SL vs PAK 1st Test: घर में करारी हार मिलने से दुखी हैं श्रीलंकाई कप्तान, इन खिलाड़ियों पर निकाली भड़ास
सउद शकील की तारीफ में क्या बोले बाबर?
कप्तान बाबर आजम सउद शकील की बल्लेबाजी से बेहद प्रभावित हैं। मैच के बाद उन्होंने युवा खिलाड़ी शकील की जमकर तारीफ की। बाबर ने कहा कि ‘एक कप्तान के तौर पर मैं प्रदर्शन से प्रभावित और खुश हूं। यहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं है लेकिन सऊद ने जिस तरह से खेला वह लाजवाब था।’
सऊद शकील हैं पाकिस्तान की जीत के हीरो
श्रीलंका को उसी के घर में हराने वाली पाकिस्तान के जीत के हीरो सऊद शकील रहे, जिन्होंने पहली पारी में 361 बॉल पर 208 रनों की नाबाद पारी खेली और पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में ले गए। दूसरी पारी में भी इस खिलाड़ी ने 38 बॉल पर 30 रन बनाए और जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें इस बढ़िया प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच से भी नवाजा गया है।
यह भी पढ़ें- Realme Pad 2 भारत में लॉन्च, 33W की फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेंगे कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत से लेकर सब कुछ
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो श्रीलंका ने पहली पारी में 312 रन बनाए थे। पहली पारी में 312 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने सऊद शकील के दोहरे शतक के दम पर 461 रन बनाए थे। फिर श्रीलंका दूसरी पारी में 279 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान को इस मुकाबले में 131 रनों का टारेगटे मिला था, जिसे दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर मेहमान टीम ने हासिल कर लिया।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines