नई दिल्ली: सावन का पावन महीना चल रहा है। इस महीने में लोग भगवान शंकर की पूजा-अराधना करते हैं और सोमवार का उपवास रखते हैं। उपवास के दौरान वो फलाहार ग्रहण करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए साबूदाना रबड़ी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। साबूदाना एक रिच फाइबरयुक्त आहार है इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आप व्रत के दौरान पूरे दिन एनर्जी से भरे रहते हैं। वैसे तो व्रत के दौरान साबूदाना की मदद से खिचड़ी या खीर बनाकर खाई जाती है लेकिन अगर आप ये दोनों ही खाकर बोर हो चुके हैं तो साबूदाना रबड़ी एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। ये स्वाद में बेहद लजीज होती है, तो चलिए जानते हैं साबूदाना रबड़ी बनाने की रेसिपी-
साबूदाना रबड़ी बनाने की सामग्री-
-एक कप साबूदाना
-आधा लीटर दूध
-एक बड़ा चम्मच चीनी
-एक केला
-आधा सेब
-एक कप क्रीम
-2-3 चेरी
-एक बड़ा चम्मच अनार
सजावट के लिए-
-केसर के धागे
-गुलाब की पंखुड़ियां
-बादाम की कतरन
साबूदाना रबड़ी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले साबूदाना को पानी में भिगोकर रख दें।
इसके बाद आप एक कढ़ाी में दूध डालें और मीडियम आंच पर उबाल लें।
फिर आप दूध में साबूदाने को छानकर डाल दें।
इसके बाद आप इसको धीमी आंच पर बीच-बीच में चलाते हुए गाढ़ा होने तक पका लें।
फिर आप इसमें चीनी डालें और अच्छे से मिलाकर गैस बंद कर दें।
इसके बाद आप इसमें क्रीम, कटे हुए सेब, क्रीम और केला डालें और मिला लें।
फिर आप इस तैयार मिक्चर को थोड़ी देर फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें।
अब आपकी स्वादिष्ट साबूदाना रबड़ी बनकर तैयार हो चुकी है।
इसके बाद आप तैयार रबड़ी को एक गिलास में निकाल लें।
फिर आप इसको अनार दाने, चेरी, गुलाब की पंखुड़ियां और केसर के धागे से गार्निश करके सर्व करें।
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
16 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines