Parachute Stunt Viral Video : दुनिया में लोग कुछ अलग करने की कोशिश में लगे रहते हैं, कुछ लोग एक दो बार की कोशिश के बाद हार मानकर बैठ जाते हैं तो वहीं कुछ ऐसे होते हैं जो सफलता मिलने तक कोशिश करते रहते हैं। एक लड़के ने हवा में पियानो बजाने के लिए पैराशूट से उड़ान भरी और हवा में पियानो बजाने का करतब दिखाया है। इसका वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग बस देखते रह गए।
संगीतकार और यूट्यूबर लुइस कार्डोजो ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पैराशूट के जरिए हवा में एक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में वह एक कमरे नुमा बॉक्स में बैठ कर पियानो बजा रहे हैं लेकिन इसके कुछ ही देर बाद यह बॉक्स खुला तो वह खुली जगह पर थे और पियानो की टेबल पर पैराशूट लगाया गया था।
पियानो बजाते बजाते ही वह टेबल को लेकर पैराशूट के साथ हवा में उड़ गए। आधा गाना उन्होंने पैराशूट से उड़ान भरते हुए हवा में ही गाया है। पूरे वीडियो में वह बादलों के बीच से गुजरते हुए सुरीली आवाज में गाते नजर आ रहे हैं. गाने के अंत में वह आसानी से पैराशूट से लैंड करते देखे जा सकते हैं। वीडियो का नाम Louis Cardozo – Fly (Official Video) है।
सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है । एक ने लिखा कि वाह कितना मजेदार है, हवा में उड़ान के दौरान गाना गाना। एक ने लिखा कि यह वीडियो बहुत अद्भुत है! आपने वास्तविकता में ऐसा कैसे किया, जबकि बड़े बजट वाले बड़े कलाकार भी एडिटिंग का उपयोग अधिक करते हैं। एक ने लिखा कि ऐसे कलाकारों का वीडियो वायरल होना चाहिए लेकिन दुर्भाग्य कि ये अधिक लोगों को पंसद नहीं आता।
एक ने लिखा कि अगर इस वीडियो को करोड़ों लोगों ने नहीं देखा तो मुझे वाकई बहुत बुरा लगेगा। एक ने लिखा कि एक तरफ करोड़ों रुपये खर्च करके वीडियो शूट किए जाते हैं तो वहीं ये शख्स असली दृश्यों को दिखाने के लिए हवा में उड़ गया, वाकई कमाल है। बताया गया कि इस वीडियो में CGI का इस्तेमाल नहीं किया गया, जिससे अधिकतर वीडियो बनाये जाते हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines