World Best City For Business : क्या आपको पता है कि दुनिया में सबसे अमीर लोग कहां रहते हैं? व्यापार के लिए लोगों का सबसे पसंदीदा शहर कौन सा है? आज हम आपके लिए इसी से जुड़ी दिलचस्प जानकारी लेकर आए हैं। इस शहर का नाम दुबई, मुंबई, दिल्ली, पेरिस, लंदन, बीजिंग, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी नहीं बल्कि इस शहर का नाम सिंगापुर है। हेनले एंड पार्टनर्स की 2024 की दुनिया के सबसे अमीर शहरों की रिपोर्ट के अनुसार, करोड़पतियों के लिए शीर्ष 50 शहरों में सिंगापुर चौथे स्थान पर है।
हेनले एंड पार्टनर्स की 2024 की रिपोर्ट सामने आ गई है। आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि दुनिया के तमाम बड़े शहरों को पीछे छोड़कर विश्व के सबसे धनी शहरों की लिस्ट में सिंगापुर दुनिया भर में सबसे अमीर लोगों के लिए सबसे पसंदीदा जगह के रूप में उभरा है। सिंगापुर दुनिया का चौथा सबसे अमीर शहर भी है।
टोक्यो को पीछे छोड़ एशिया का सबसे धनी शहर बनेगा सिंगापुर
इस शहर-राज्य में अब 244,800 करोड़पति, 336 सेंटी-करोड़पति और 30 अरबपति रहते हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 10 सालों में करोड़पतियों की संख्या में 64% की वृद्धि हुई है। इसके बाद ये शहर-राज्य सिंगापुर विश्व रैंकिंग में दो पायदान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। माना जा रहा है कि ये शहर बहुत जल्द टोक्यो को एशिया के सबसे धनी शहर के रूप में पीछे छोड़ देगा।
यह भी पढ़ें : Jeet Adani-Diva Shah की जयमाला का वीडियो वायरल, 27 सेकंड में एक साथ दिखे सारे रंग
दरअसल सिंगापुर को दुनिया में सबसे अधिक व्यापार के अनुकूल शहर माना जाता है। दुनिया भर के करोड़पतियों के लिए ये जगह सबसे पसंदीदा है। इस शहर अब 244,800 करोड़पति, 336 सेंटी-करोड़पति और 30 अरबपति रह रहे हैं।
यह भी पढ़ें : बेटियां पैदा होने पर पत्नी को छोड़ा, फोन पर तलाक देकर रचाई दूसरी शादी
फोर्ब्स के अनुसार, सिंगापुर में रहने वाले कुछ सबसे धनी अरबपतियों में फेसबुक के सह-संस्थापक एडुआर्डो लुईज सेवरिन समेत फार ईस्ट ऑर्गनाइजेशन के नियंत्रक शेयरधारक रॉबर्ट और फिलिप एनजी भाई और माइंड्रे बायो-मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स के सह-संस्थापक और अध्यक्ष ली जिटिंग का नाम शामिल हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines