Singapore Sivaji Death Video Viral : अचानक होने वाली मौतों से सनसनी मची हुई है। एक के बाद एक वीडियो सामने आने के बाद लोग दहशत में है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स डांस करने के बाद अचानक गिरा और मर गया। शख्स के डांस को देखकर वहां मौजूद लोग ताली बजाते रहे। वीडियो सिंगापुर का बताया जा रहा है और मरने वाला शख्स “सिंगापुर शिवाजी” के नाम से मशहूर था। इनका नाम अशोकन मुनियांडी था। अशोकन तमिल सिनेमा के महान अभिनेता शिवाजी गणेशन की नकल करते थे।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अशोकन एक स्टेज पर एक महिला के साथ डांस कर रहे हैं। बड़ी संख्या में दर्शक उन्हें देख रहे हैं और डांस पर तालियां बजा रहे हैं। परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद अशोकन रुके और सभी को धन्यवाद कहा। तालियां बज ही रही थीं कि वह अचानक खड़े-खड़े आगे की ओर गिर पड़े।
अशोकन 1974 की फिल्म ‘सिवागामीन सेलवन’ के गाने ‘उल्लम रेंडम’ पर डांस कर रहे थे। स्टेज पर गिरने के बाद लोग डर गए और उन्हें उठाने के लिए दौड़े। हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी मौत हो गई। घटना 13 अक्टूबर को हुई और 15 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना को देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं।
एक बार एक इंटरव्यू में अशोकन ने बताया कि उन्होंने साल 2000 में एक मिमिक्री कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। वह सिंगापुर, मलेशिया और भारत में विभिन्न चैरिटी और सामुदायिक कार्यक्रमों में जाने लगे और फेमस हो गए थे। अशोकन ने एक बार बताया था कि उन्होंने शिवाजी गणेशन की नकल करना तभी शुरू किया जब उन्हें बताया गया कि वे दोनों एक जैसे ही दिखते हैं।
यह भी पढ़ें : रतन टाटा को लेकर क्या बोली नीता अंबानी? वायरल हो गया वीडियो
बताया जाता है कि अशोकन को शिवाजी की फिल्मों के करीब 80 गाने याद थे। इतना ही नहीं, अशोकन के पास करीब 100 ड्रेस ऐसी थीं, जो शिवाजी की फिल्मों में पहनी गई ड्रेस के जैसे ही थे। ये सारे कपड़े मलेशिया और सिंगापुर में तैयार किए गए थे। आज भी ये कपड़े पांच कमरों वाले अशोकन के फ्लैट में रखे हुए हैं।
संबंधित खबरें
तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 hrs ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
2 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
2 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
3 days ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
4 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
4 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
4 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
10 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
11 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines