Silver broom to the Ram Janambhoomi Teerth Kshetra Trust: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद लगातार भक्त प्रभु राम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रतिदिन लाखों की भीड़ अयोध्या पहुंच रही है। कुछ भक्त भावुक हो रहे हैं तो कुछ राम मंदिर चढ़ावा लेकर पहुंच रहे हैं। ऐसे कुछ भक्तों ने राम मंदिर के लिए चांदी की झाड़ू गिफ्ट की है।
“अखिल भारतीय मांग समाज” के सदस्यों ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 1.75 किलोग्राम वजन की चांदी की झाड़ू भेंट की। झाड़ू के सबसे ऊपर लक्ष्मी जी हैं। बताया गया कि इस झाड़ू को पूरा करने में 11 दिन का वक्त लगा। राम मंदिर लेकर पहुंचे भक्तों ने गर्भ गृह को इसी झाड़ू से साफ करने की मांग की है।
चांदी की झाड़ू लेकर अयोध्या पहुंचे भक्तों ने कहा कि 22 जनवरी को दिवाली जैसा माहौल था, झाड़ू को लक्ष्मी देवी का स्वरूप माना जाता है, यही वजह है कि अखिल भारतीय मांग समाज ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को चांदी की झाड़ू भेंट की। झाड़ू के चारों ओर सुंदर नक्काशी है, झाड़ू में 108 चांदी की छड़ें हैं। इसका वजन 1.751 किलोग्राम है।
भक्त इस झाड़ू को सिर पर रखकर अयोध्या पहुंचे और फिर इसे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दिया गया। भकत जय श्री राम की नारेबाजी करते रहे और फिर राम मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : कभी देखा है इतना समझदार बैल! खुद लाता और ले जाता है सामान, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद
वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पहली बार मैं चांदी का झाड़ू देख रहा हूं। एक ने लिखा कि झाड़ू के ऊपर मां लक्ष्मी की मूर्ति लगी हुई है, इसलिए इसे काम में लेना ठीक नहीं है। एक ने लिखा कि वो सब ठीक है लेकिन झाड़ू के ऊपर लक्ष्मी मां की मूर्ति लगाने का आइडिया किसने दिया? ये गलत है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
47 mins agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines