एक महीने मोबाइल से दूर रहने पर ये कंपनी दे रही लाखों रुपये; जानिए क्या है माजरा

Siggi’s Digital Detox Program : क्या है ‘डिजिटल डिटॉक्स’ चैलेंज, जिसमें एक महीने तक फोन को नहीं लगाना है हाथ, जीतने वाले को लाखों रुपये इनाम में मिलेंगे।

Siggi's Digital Detox Program (1)

'डिजिटल डिटॉक्स' चैलेंज

Siggi’s Digital Detox Program: मोबाइल दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। बिना मोबाइल के कई लोग अपने जीवन की कल्पना करने से भी डरते हैं। अब एक कंपनी ने लोगों को चैलेंज है कि बिना फोन के एक महीने तक रहने वालों को लाखों रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए कंपनी ने लोगों से आवेदन भी मांगा है।

क्या है चैलेंज?

आइसलैंड में दही बनाने वाली एक कंपनी ने “डिजिटल डिटॉक्स” नाम का एक चैलेंज शुरू किया है। इस चैलेंज के तहत लोगों को एक महीने तक मोबाइल फोन से दूर रहना होगा। कंपनी इस चैलेंज को जीतने वालों को आठ लाख से अधिक रुपये का पुरष्कार देने वाली है।

‘डिजिटल डिटॉक्स’ चैलेंज के लिए कबतक करना है आवेदन?

कंपनी का कहना है कि जिस तरह “ड्राई जनवरी” यानी जनवरी के महीने में शराब त्याग करने का चैलेंज होता है उसी तरह अब ‘डिजिटल डिटॉक्स’ चैलेंज लाया गया है। इस चैलेंज का हिस्सा बनने के लिए 31 जनवरी तक आवेदन देना होगा। जो लोग इसमें भाग लेना चाहते हैं उन्हें यह भी बताना होगा कि आखिर वह इस प्रतियोगिता में भाग क्यों लेना चाहते हैं।

विनर को मिलेंगे कितने रुपए?

बताया गया कि इस चैलेंज के लिए दस लोगों को चुना जाएगा, जिन्हें दही बनाने वाली कंपनी सिग्गी द्वारा दिए गए एक लॉकबॉक्स में अपना फोन बंद रखना होगा। जो भी इस चैलेंज को जीतेगा, उसे 10,000 डॉलर (लगभग 8,31,172 रुपये) मिलेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, फरवरी में विजेताओं की घोषणा की जाएगी। कंपनी का कहना है कि मोबाइल फोन से लोगों को दूर रखने के लिए ही हम इस तरह की प्रतियोगिता लेकर आ रहे हैं। मोबाइल फोन जरूरत से अधिक लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। हम लोगों को फोन से होने नुकसान की तरफ ध्यान आकर्षित करवाने लिए इस चैलेंज का आयोजन कर रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ