Viral Video : सिद्धू मूसेवाला की भले ही मौत हो गई है लेकिन उनके प्रति लोगों की दीवानगी अभी भी खत्म नहीं हुई है। बच्चों से लेकर युवा तक सिद्धू मुसेवाला के गानों को आज भी सुनना पसंद करते हैं। इसी बीच एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा सर्जरी के दौरान सुद्धू मूसेवाला के गाने सुनता रहा और डॉक्टर अपना काम करते रहें।
सिद्धू मूसेवाला का गाना बजाकर की गई सर्जरी
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अस्पताल के बेड पर लेता हुआ है। कई डॉक्टर और परिजन आसपास खड़े हैं । वहां तेज आवाज में सिद्धू मूसेवाला का गाना बज रहा है, जिस पर लड़का रिएक्ट भी कर रहा है। एक तरफ लड़का गाना सुनने में व्यस्त था तो दूसरी तरफ डॉक्टर सर्जरी कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि मोगा के बाघापुराना कस्बे के रहने वाले शुभदर्शन सिंह का लुधियाना के अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसमें उनके पैर की सर्जरी होनी थी। आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दिव्यांशु गुप्ता ने बताया था कि पैर को सुन्न करने के बाद भी वह हमें सर्जरी नहीं करने दे रहा था। हमें उससे अपना पसंदीदा गाना सुनने के लिए कहा तो उसने सिद्धू मूसावाला का गाना बजाने के लिए कहा।
देखिए वीडियो
इसके बाद वह गाना सुनने में व्यस्त हो गया और लेटे-लेटे ही भांगड़ा करने की एक्टिंग करने लगा। कुछ देर बाद वह गाने में इतना मग्न हो गया कि सर्जरी के दौरान उसका ध्यान हम पर आया ही नहीं। हमने सर्जरी कर दी और प्लास्टर भी चढ़ा दिया। इस दौरान वह गाना सुनता रहा।
यह भी पढ़ें : टाइगर भी ‘साधू’ बन जाते हैं एक दिन के लिए, मीट नहीं छूते, रोचक है वजह
बताया गया कि तीन साल के बच्चे का एक्सीडेंट हो गया था। दुर्घटना में उसका पैर घायल हो गया था। डॉक्टर को सर्जरी भी करनी थी लेकिन लोकल एनेस्थीसिया देने के बाद भी वह सर्जरी नहीं करने दे रहा था। इसके बाद डॉक्टर ने सिद्धू मूसेवाला के गाने को सुनकर सफल सर्जरी की।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
13 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
14 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines