इंटरनेट पर अक्सर ऐसे वीडियोज मिल जाते हैं, जिसमें लोग शो ऑफ के चक्कर में फंस जाते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति थार पर मिट्टी रखकर बहुत ही तेजी से चला रहा है। ये वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ का है। वीडियो में एक व्यक्ति ने ऑनलाइन स्टारडम पाने की कोशिश में तेज रफ्तार में गाड़ी चलाई, जिसके बाद उसे इसका फल भी मिल गया। इस वीडियो में मुंडाली गांव के निवासी इंतजार अली को एक अजीबोगरीब स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
वीडियो में क्या है?
इस वीडियो क्लिप में आपको गाड़ी के ऊपर बहुत सी मिट्टी दिखाई देगी और बाद में ये कार पूरी स्पीड में सड़क पर दौड़ती दिखाई देगी। जैसे ही कार आगे बढ़ती है, मिट्टी चारों तरफ उड़ जाती है, जिससे अफरा-तफरी मच जाती है। इस व्यक्ति को ये स्टंट भारी पड़ गया और उसपर कानूनी कार्रवाई भी की गई है। हालांकि इससे किसी को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यह खतरनाक हो सकता था। हम यहां आपके लिए उस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
25000 रुपये का चालान
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि इस वीडियो को देखने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज को चेक करने और गवाहों से बयान लेने बाद, मेरठ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और लापरवाही से गाड़ी चलाने और लोगों को खतरे में डालने के लिए 25,000 रुपये का ई-चालान लगाया।
बता दें कि इस वीडियो को नीति-पथ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। हालांकि इस पर बहुत से लाइक या व्यूज नहीं हैं, लेकिन पुलिस के लिए यह एक सबूत के तौर पर काम आएगा। इसके अलावा ये वीडियो उन लोगों के लिए भी एक सीख है, जो कार या बाइक पर फालतू का टशन दिखाते फिरते हैं।
यह भी पढ़ें – महिला ने की टॉयलेट सीट पर थैंक्सगिविंग टर्की की तैयारी… सोशल मीडिया पर मचा बवाल
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines