Nagin Dance Viral Video : भारत में नागिन डांस महत्वपूर्ण डांस स्टाइल है, जिसके बिना हर शादी अधूरी मानी जाती है। कई लोग फक्शन में इस डांस के कलाकर बखूबी अपना प्रदर्शन दिखाते हैं। कोई नागिन बनता है तो कोई सपेरा। कुछ तो इस डांस में इतने माहिर होते हैं कि जब तक डांस करते-करते जमीन पर लेट ना जाए, उनका डांस पूरा ही नहीं होता। अब एक चौंकाने वाला नागिन डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में स्टेज पर एक लड़की डांस कर रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह नागिन बनी हुई है लेकिन सामने कोई सपेरा नहीं बल्कि असल में एक नाग है। ये नाग नकली नहीं बल्कि असली कोबरा सांप है। नाग अपना फन निकालकर बैठा हुआ है और लड़की उसके सामने डांस कर रही है।
अब ये सांप कहां से आया, कौन लाया, क्यों लाया और ये वीडियो कहां का है, इसको लेकर पुष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़की का ये खतरनाक डांस देखकर वहां मौजूद लोग हैरान हैं। वीडियो के अंत में एक शख्स सांप को पकड़कर स्टेज से नीचे गिरता दिखाई दे रहा है। अजीब डांस का ये वीडियो देखकर लोग हैरत में हैं।
वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुझे तो ये वीडियो देखकर ही डर लग रहा है कि कहीं सांप काट ना ले। एक अन्य ने लिखा कि ये सांप तो बहुत जहरीला लग रहा है। अगर काट लिया तो जिंदगी खत्म हो जाएगी। एक अन्य ने लिखा कि इस बहन को भी वायरल होना है, इसीलिए इतना बड़ा रिस्क ले रही है।
यह भी पढ़ें : इन्फ्लुएंसर चोरी के सामान से बनाती थी वीडियो, पुलिस की नजर पड़ी तो हुई गिरफ्तार
एक अन्य ने लिखा कि ऐसे मामले खतरनाक साबित होते हैं, परंतु आजकल लोग पता नहीं किस नशें में रहते हैं। एक अन्य ने लिखा कि सांप के साथ खिलवाड़ करना खतरनाक हो सकता है, ये लोग अपनी जान के साथ खिलवाड़ क्यों करते हैं? एक ने लिखा कि ये रील का चक्कर है बाबू भैया, रील के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines