Weird News : दुनिया में तरह-तरह की प्रेम कहानियां हैं। कुछ प्रेम कहानी दिल को झकझोर देती हैं तो कुछ ऐसी होती हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई बस हैरान रह जाता है। एक लड़की ने अपनी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसे पढ़कर हर कोई हैरान है। एक लड़की अपने ही भाई के साथ दो साल से डेट कर रही है, हालांकि ये लड़की का सौतेला भाई है।
Reddit पर एक यूजर ने लिखा कि दो साल तक डेटिंग करने के बाद, मैंने आखिरकार अपने बॉयफ्रेंड के माता-पिता से मिलने का फैसला किया। डिनर के दौरान, उसकी माँ ने मुझे एक फोटो एल्बम दिखाया जिसमें मेरे पिता की तस्वीर थी। पता चला कि मेरे बॉयफ्रेंड के पिता और मेरे पिता एक ही हैं। मैं बहुत दुखी हूं और समझ नहीं पा रही हूँ कि उसे यह खबर कैसे बताऊं।
वायरल हो रहा है पोस्ट
Reddit पर किया गया यह पोस्ट वायरल हो गया है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ने लिखा कि यदि उसकी मां ने आपके पिता को धोखा दिया है, तो यह उचित होगा कि आप अपने प्रेमी का डीएनए परीक्षण करवा लें, क्योंकि हो सकता है कि वह आपका भाई या बहन न हो। एक ने लिखा कि 2 साल से डेटिंग कर रहे हो और अभी-अभी उसके माता-पिता से मिले हो? ये सिर्फ बकवास है।
I Found Out My Boyfriend is My Long-Lost Half-Brother
byu/Weak-Activity9208 instories
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इसमें तुम्हारी कोई गलती नहीं है, तुम दोनों को पता नहीं था। एक ने लिखा कि कहानी मनगढ़ंत लगती है लेकिन मैंने कुछ साल पहले एक सच्ची कहानी पढ़ी थी जिसमें भाई-बहन जन्म के समय अलग हो गए थे। वे अलग-अलग जगहों पर रहते थे, लेकिन किसी तरह मिले और डेटिंग शुरू कर दी, बाद में DNA या किसी जांच के जरिए दोनों के भाई-बहन होने की जानकारी मिली थी। एक अन्य ने लिखा कि अनजाने में तुम दोनों से गलती हुई है, दोनों को बैठकर समझना चाहिए कि आगे क्या करना है।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
1 hr agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
5 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines