Israeli Hostage Kisses Hamas Fighters Forehead Video: करीब डेढ़ साल तक लगातार बमबारी, गोलीबारी और विस्फोट के बाद इजरायल और हमास के बीच गाजा युद्ध विराम का समझौता हुआ। इसके तहत दोनों तरफ से बंधकों को छोड़ने का फैसला किया गया। इस समझौते के तहत पहले चरण का समापन हो रहा था, तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। दरअसल, हमास जब 3 इजरायली बंधकों को आजाद कर रहा था, तभी इनमें से एक इजरायली बंधक ने हमास के 2 अपहरणकर्ताओं के माथे को चूमा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
क्या है वायरल वीडियो में?
इस वायरल वीडियो में इजरायली बंधक ओमर शेम टोव मुस्कुराते हुए अपने बगल के एक नकाबपोश हमास के सदस्य के सिर के पीछे से पकड़ते हुए उसका माथा चूमा। इसके बाद उसके बगल वाले दूसरे हमास सदस्य का भी इसी तरह माथा चूमा। इसके बाद चारों तरफ से जोरदार जयकारे की गूंज उठने लगी। हमास ने इन इजरायली नागरिकों को करीब डेढ़ साल तक बंधक बना रखा था, जिन्हें रेड क्रॉस को सौंप दिया गया।
परेड कराई और रिहाई का प्रमाण पत्र
गाजा युद्ध विराम समझौते के पहले चरण के समापन के तहत ओमर वेंकर्ट, ओमर शेम टोव और एलिया कोहेन को रिहा कर दिया गया। हमास के बंदूकधारियों ने तीनों बंधकों को मंच पर लाकर परेड कराई और उन्हें रिहाई का प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद तीनों बंधक हमास के अपहरणकर्ताओं के कैमरों के सामने हाथ हिलाते नजर आए।
यह भी पढ़ें: भोपाल आएंगे पीएम मोदी; Global Investors Summit के शुभारंभ से पहले करेंगे ये काम
505 दिन कैद में बिताए
ओमर शेम टोव की दादी सारा ने इजरायल के Channel 12 से कहा कि यह इशारा उनके स्वभाव से अलग नहीं था क्योंकि उनका पोता एक खुशमिजाज इंसान था। दादी ने कहा कि ओमर सबके साथ घुलमिल जाता है। यहां तक कि वह हमास के साथ भी घुलमिल गया… वहां भी लोग उससे प्यार करते हैं। वहीं, इजरायल रक्षा बल (IDF) ने कहा कि तीनों बंधकों ओमर शेम टोव, एलिया कोहेन और ओमर वेनकर्ट ने हमास की कैद में 505 दिन बिताए।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
23 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines