---विज्ञापन---

बेटे की गर्लफ्रेंड पर मुरीद हुआ बाप, कर बैठा ‘पाप’, कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Weird News : एक बाप की करतूत सुनकर लोग हैरान हैं, इस कलयुगी बाप ने अपनी बहू के साथ ही शादी कर ली है। बेटे को जब यह खबर पता चली तो गहरा सदमा लगा।

---विज्ञापन---

Weird News : भारत में पारिवारिक रिश्तों की अलग महत्ता है। माता-पिता और बच्चों का रिश्ता एक मजबूत और स्थायी बंधन है। माता-पिता बच्चों की देखभाल करते हैं और बच्चे मां-बाप की। इस बीच चीन से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बाप की करतूत सुनकर हर कोई हैरान है। आपको जानकारी हैरानी होगी कि जिस लड़की से बेटा शादी करना चाहता था, उसी के साथ बाप ने शादी कर ली।

चौंकाने वाला मामला चीन का है। बैंक ऑफ चाइना के पूर्व चेयरमैन लियू लियांगहे ने सबको चौंका दिया। लियांगहे को अपने पद का दुरुपयोग करने, 141 करोड़ की रिश्वत लेने और 3,887 करोड़ के अवैध लोन बांटने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है। फिलहाल उनकी सजा दो साल के लिए निलंबित कर दी गई है। वह इस मामले के साथ एक अन्य विवाद को लेकर चर्चाओं में हैं।

---विज्ञापन---

चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लियांगहे ने 2023 में चौथी शादी की थी। इस शादी की कई चर्चाएं हो रही हैं। लियांगहे का बेटा एक लड़की को पसंद करता था और लड़की से शादी करना चाहता था। लड़की को अपने पिता से मिलवाने के लिए ले गया तो लियांगहे खुद अपनी होने वाली बहू पर मोहित हो गया। लियांगहे ने कथित तौर पर अपने बेटे को भड़काया, जिससे वह लड़की से रिश्ता तोड़ ले। यह भी दावा किया कि महिला उसके लायक नहीं है, गरीब पृष्ठभूमि से आई है और उसे केवल उसकी संपत्ति में दिलचस्पी है।

यह भी पढ़ें : नहीं ठीक हो रहा था टूटा सिंकहोल, एक टूटी कुर्सी ने अधिकारियों की उड़ाई नींद

---विज्ञापन---

बेटा लड़की से रिश्ता नहीं तोड़ना चाहता था लेकिन बाप के उकसावे पर बेटे ने अपनी प्रेमिका से रिश्ता तोड़ दिया। लियांगहे ने अपने बेटे की शादी उसके दोस्त की बेटी से करवा दी, इस तरह उसे इस स्थिति से बाहर निकाल दिया। इसके बाद लियांगहे ने अपने बेटे की पूर्व प्रेमिका के साथ नजदीकियां बढ़ाने लगा।

यह भी पढ़ें : High Heels पहन कर कर रहा ये काम; मां के कैंसर इलाज के लिए जुटा रहा फंड

---विज्ञापन---

लियांगहे ने अपने बेटे की पूर्व प्रेमिका को शानदार उपहार भेजना शुरू कर दिया। युवती ने जल्द ही उसके विवाह प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और छह महीने बाद ही उन्होंने शादी कर ली। जब लियांगहे के बेटे को पता चला कि उसकी पूर्व प्रेमिका अब उसकी सौतेली मां है, तो उसे बहुत गहरा सदमा लगा और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि इस शादी के कुछ दिन बाद ही लियांगहे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और नवंबर 2023 में उन्हें मौत की सजा सुनाई गई।

First published on: Jan 07, 2025 10:58 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola