Shikhar Dhawan Viral Video: भारतीय टीम का खिलाड़ी गब्बर सिंह अब मैदान पर दिखाई नहीं देगा। शिखर धवन ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। शिखर के संन्यास के ऐलान से उनके फैंस जाहिर तौर पर निराश हुए होंगे, लेकिन शिखर अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर दिखते रहेंगे।
शिखर धवन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे ऐसे ऐसे रील बनाते रहते हैं, जिन्हें देखकर हंसी रोक पाना मुश्किल होता है। शिखर धवन इंस्टाग्राम पर कई मजेदार और मजाकिया वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। कुछ ऐसे ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिन्हें देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कुराहट जरूर आ जाएगी।
संन्यास के ऐलान का वीडियो
एक रील में शिखर धवन बैठकर कह रहे हैं कि पत्नियां कितना भी काजू बदाम खाएं, पिसता आदमी ही है। इस रील में शिखर धवन के एक्सप्रेशन को देख आप हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक अन्य रील में शिखर धवन बेड पर लेटकर कह रहे हैं कि वह बोल रही थी कि जान घर पर कोई नहीं है… मैं गया तो सच में ताला लगा हुआ था।
शिखर धवन अक्सर सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड को फॉलो करते थे और उस पर रील बनाते थे। पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान के गाने पर बनी शिखर की यह रील लोगों को खूब पसंद आई।
पत्नियों पर मजाक करते हुए उन्होंने एक वीडियो बनाया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि कई लोग इसलिए शादी नहीं करते हैं, क्योंकि पत्नियां पीटती हैं, अरे पागलों रोज थोड़ी पीटती हैं।
देखें शिखर धवन के रील
बता दें कि शिखर धवन ने आखिरी बार 2022 में भारत के लिए वनडे सिरीज खेली थी। इसके बाद उन्हें टीम में शामिल होने का मौका नहीं मिला। धवन ने भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी-20 मैच खेले हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines