Shanaya Sharma's Pachtaoge Song: शनाया शर्मा के सॉन्ग 'पछताओगे' पर फिदा हुए लोग, देखें वीडियो
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Shanaya Sharma’s Pachtaoge Song: जानी-मानी अदाकारा शनाया शर्मा (Shanaya Sharma) अपने नए एल्बम गीत ‘पछताओगे’ (Pachtaoge) के साथ आई हैं, संगीत प्रेमियों को इसका हर अंश पसंद आ रहा है। ‘पछताओगे’ शीर्षक वाले इस ट्रैक में शनाया शर्मा के साथ एहसान असगर जाने-माने गायक इंडियन आइडल फेम प्रतियोगी और लोकप्रिय गायक एहसान असगर भी हैं।
ट्रैक, एहसान असगर द्वारा गाया गया और इसके निर्माता विनीत कुमार है। वहीं, म्यूजिक वीडियो विजन क्राफ्ट फिल्म्स द्वारा निर्देशित है। शनाया के इस एल्बम को विज म्यूजिक द्वारा रिलीज किया गया है।
दर्शकों द्वारा इस गाने (Pachtaoge) को खूब पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि इसके व्यूज भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस गाने के वीडियो को अभी तक 4 लाख से भी अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है।
शनाया शर्मा ने कहा है, ‘शूटिंग के दौरान “मुझे याद है कि जम्मू और कश्मीर गुलमर्ग का माहौल कितना मजेदार था।” शनाया शर्मा, जिन्होंने फियर फाइल्स, चंद्र नंदनी जैसे टीवी शो में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
इसके अलावा, शनाया पंजाबी सॉन्ग एल्बम लारे दा की करिए (Laare Da Ki Kariye) का हिस्सा रही हैं और एक अन्य एल्बम गीत कैसा नशा में शानदार एक्टिंग की है। शनाया कई ब्रांडों के विज्ञापनों का भी हिस्सा रही हैं।
शनाया आज के समय में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस की आदाओं पर दर्शक फिदा रहते हैं और उनके नए वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: