नई दिल्ली: हरी मटर फाइबर, सोडियम, फास्फोरस, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे कई हेल्दी गुणों का भंडार होती है। मटर को आमतौर पर लोग चाट, सब्जी या पराठे के तौर पर बनाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने मटर का हलवा बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मटर का हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद और सेहत दोनों ही लिहाज से बेहतरीन होता है। इसको आप किसी भी खास मौके पर बनाकर सबका मुंह मीठा करा सकते हैं। इसका स्वाद एक बार चखकर हर कोई आपके खाने का फैन बन जाएगा, तो चलिए जानते हैं मटर का हलवा बनाने की रेसिपी-
मटर का हलवा बनाने की सामग्री-
-हरी मटर के दाने 3 कप
-देसी घी 3 चम्मच
-दूध आधा लीटर
-मावा आधा कप
-बूरा या चीनी आधा कप
-बादाम 5-6 बारीक कटे
-काजू 5-6 बारीक कटे
-अखरोट 5-6 बारीक कटे
-किशमिश 5-6
-पिस्ता 3-4 बारीक कटे
-नारियल बुरादा 3 चम्मच
-मखाने 5-6 कटे हुए
-इलायची पाउडर आधा चम्मच
-केसर के धागे
मटर का हलवा बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले मटर को छीलकर धो लें।
फिर आप मिक्सर जार में मटर के दाने और थोड़े से दूध डालकर दरदरा पीस लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में दूध और मटर का मिक्चर डालकर धीमी आंच पर भून लें।
फिर आप इसमें घी डालें और लगातार चलाते हुए पानी सूखने तक भून लें।
इसके बाद आप इसमें बूरा और दूध डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
फिर आप इसमें बारीक कटे काजू, पिस्ता-बादाम, किशमिश, मखाने, अखरोट और नारियल बुरादा डालकर मिलाएं।
इसके बाद आप इसमें खोया या मावा डालें और मिलाकर अच्छी तरह से भून लें।
फिर आप इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें और मिला लें।
अब आपका स्वादिष्ट मटर का हलवा बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines