Friendship Day 2022 Wishes: फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों को भेजें ये खास संदेश, रिश्ता बन जाएगा और भी गहरा

friendship day 2022

नई दिल्ली: आज 7 अगस्त 2022 को विश्वभर में फ्रेंडशिप डे बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन हर कोई अपने अजीज दोस्तों को फ्रेंडशिप डे की बधाई देते हैं और उनको फ्रेंडशिप डे बैंड पहनाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए अपने अजीज दोस्तों को विश करने के लिए कुछ बेहतरीन कोट्स लेकर आए हैं। जिनके जरिए आप उनको अपनी दोस्ती और प्यार का एहसास करा सकते हैं। इसको पढ़कर आप दोनों की दोस्ती और भी गहरी हो जाएगी, तो चलिए जानते हैं फ्रेंडशिप डे स्पेशल प्यार भरे संदेश-

बेशक थोड़ा इंतजार मिला हमको
पर दुनिया का सबसे हसीं यार मिला हमको
न रही तमन्ना अब किसी जन्नत की
तेरी दोस्ती में वो प्यार मिला हमको
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2022

तुफान में कश्तियों को किनारे भी मिल जाते हैं
जहान में लोगों को सहारे भी मिल जाते हैं
दुनिया में सबसे प्यारी है जिंदगी
कुछ आप जैसे दोस्त जिंदगी से भी प्यारे मिल जाते हैं।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2022

मुझसे एक दोस्त नहीं बदला जाता,
चाहे लाख दूरी होने पर
लोगों के तो भगवान तक बदल जाते हैं
एक मुराद पूरी ना होने पर
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2022

दोस्ती हर चहरे की मीठी मुस्कान होती है
दोस्ती ही सुख दुख की पहचान होती है
रूठ भी गऐ हम तो दिल पर मत लेना
क्योंकि दोस्ती जरा सी नादान होती है!
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2022

सबसे अलग सबसे न्यारे हो आप,
तारीफ कभी पुरी ना हो इतने प्यारे हो आप,
आज पता चला कि जमाना क्यों जलता है हमसे,
क्योंकि दोस्त तो आखिर हमारे हो आप
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2022

करनी है खुदा से गुजारिश,
तेरी दोस्ती के सिवा कोई बंदगी न मिले,
हर जनम में मिले दोस्त तेरे जैसा,
या फिर कभी जिंदगी न मिले।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे 2022

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ