Seema Haider: पाकिस्तान से प्यार की खातिर सरहदों को पार कर भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) जल्द ही मां बनने वाली हैं। सीमा अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, और अपने वीडियो अपलोड करती रहती हैं। हाल ये है कि अब वो किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं, जिन्हें हर कोई जानता है। हाल ही एक इंटरव्यू में सीमा हैदर ने खुलासा किया है कि उन्होंने पाकिस्तान में ही अपना धर्म बदल लिया था। इसके अलावा उन्होंने और उनके पति सचिन मीणा ने कई शॉकिंग खुलासे किए हैं। आइए जान लेते हैं कि कब गूंजेगी सीमा-सचिन के घर किलकारी?
महाकुंभ न जाने का है अफसोस
सीमा हैदर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें महाकुंभ न जाने का अफसोस है। उन्होंने कहा कि वो प्रेग्नेंसी की वजह से महाकुंभ में नहीं जा पाईं। हालांकि जो लोग जा रहे हैं वो बहुत ही भाग्यशाली हैं। मेरा अभी आठवां महीना लग रहा है, जिस वजह से मैं पवित्र स्नान के लिए नहीं जा पाई। मैंने अपने आई से कहा था कि मेरी ओर से 51 लीटर दूध चढ़ाने के लिए कहा था, जो उन्होंने चढ़ा दिया है। सीमा ने कहा कि उन्हें महाकुंभ न जाने का अफसोस इसलिए भी है क्योंकि वो देखना चाहती थीं कि योगी सरकार ने सनातन धर्म के लिए भव्य तैयारियां कर रखी थीं।
यह भी पढ़ें: ‘मेरी गोद में दम तोड़ गई 7 साल की बेटी’, Delhi railway stampede में अभागे पिता की आपबीती
मैंने पाकिस्तान में ही बदल लिया था धर्म
सीमा ने बताया कि भारत आकर मेरा पूरा जीवन बदल गया है। मुझे पता है कि कैसे पूजा-पाठ करते हैं। हालांकि पहले 50 प्रतिशत पचा था अब सब अच्छे से पता है। मैं पहले से पूरी तरह बदल गई हूं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में रहते हुए ही उन्होंने अपना धर्म बदल लिया था। हालांकि उनके पति गुलाम हैदर को इस बारे में बहुत बाद में पता चला क्योंकि वो हमारे साथ नहीं रहते थे। सीमा ने ये भी कहा कि गुलाम (पहले पति) अभी भी उन्हें सोशल मीडिया पर धमकाते हैं, और गालियां देते हैं। अपने पहले पति के बारे में सीमा ने कहा कि गुलाम का काम है गंदगी फैलाते रहते हैं, वो लोग जिहादी हैं जो औरतों को दबाकर रखने की कोशिश करते हैं।
सीमा ने बताई अपनी इच्छा
यूट्यूबर सीमा ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के बारे में बात की और कहा की उन्हें मैं महाराज योगी कहूंगी। उन्होंने अयोध्या की सूरत बदल दी है। आज वो बहुत ही सुंदर दिखता है जो योगी की वजह से हुआ है। वही हाल अब प्रयागराज में भी है। मैं धन्यवाद करूंगी की वो सनातन धर्म के लिए इतना कुछ कर रहे हैं। उन्होंने सनातन धर्म में 4 चांद लगा दिए हैं।
यह भी पढ़ें: फ्लाइट में पहली बार सफर करने वाले भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना होगा पछतावा
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
1 day agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
2 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
4 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
8 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines