हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

'बच्चे तो 2 ही अच्छे, लेकिन पांचवां भी चला लेंगे', प्रग्नेंसी की खबरों के बीच सीमा हैदर का नया वीडियो वायरल

Seema Haider New Video Viral: प्रग्नेंसी की सुर्खियों के बीच सीमा हैदर का नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीमा कह रही है कि बच्चे तो 2 ही अच्छे हैं, लेकिन हम पांचवां भी चला लेंगे…

विज्ञापन
सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ी।

Seema Haider New Video Viral: अपने प्यार को हासिल करने के लिए पाकिस्तान की सरहद पार करके भारत आई सीमा हैदर अक्सर ही चर्चा में रहती है। इन दिनों सीमा हैदर अपनी प्रग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में है। पिछले कुछ महीनों से सीमा के प्रग्नेंट होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि सीमा ने खुद कभी भी अपनी प्रग्नेंसी पर कोई बात नहीं की है। ऐसे में इस बीच सोशल मीडिया पर सीमा हौदर का नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सीमा हैदर ने अपने और सचिन के बच्चे को लेकर बड़ा बयान दिया है, साथ ही पाकिस्तान के मुंह पर तमाचा मारा है।

‘हम पांचवां भी चला लेंगे…’

वायरल वीडियो में सीमा हैदर एक इंटरव्यू के दौरान बच्चों के सवाल पर जवाब देते हुए कहती है कि बच्चे 2 ही अच्छे हैं, लेकिन हम पांचवां भी चला लेंगे… मतलब पांचवां आएगा तो हम उसे भी पाल लेंगे। लेकिन असल में बच्चे 2 ही अच्छे हैं। इसके साथ ही सीमा ने पाकिस्तान की समाजिक व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान में ऐसा नहीं माना जाता है। वहां तो कहते हैं कि अगर आपने बच्चे पैदा करना बंद कर दिया तो अल्लाह नाराज हो जाएगा और फिर आपके हाथ और घुटनों से बच्चा पैदा करवाने लगेंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: फेमस होटल के खाने की थाली में निकला कॉकरोच, शिकायत पर मैनेजर ने दिखाई अकड़, अब वीडियो वायरल

सचिन के बच्चों को जन्म देना चाहती हैं सीमा

बता दें कि सीमा हैदर पाकिस्तान से अकेली नहीं आई थीं, उनके साथ उनके 4 बच्चे भी भारत आए थे। सीमा हैदर प्रेग्नेंट है या नहीं इस पर अभी संशय बना हुआ है। हर दिन सीमा हैदर के प्रेग्नेंसी से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिन्हें हमेशा सीमा फेक बता देती हैं। वैसे सीमा ने अपने कई इंटरव्यू में बताया है कि वह अपने और सचिन के बच्चों को जन्म देना चाहती हैं। यह बच्चा उन दोनों के प्यार की निशानी होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola