Seema Haider: पाकिस्तान से सचिन मीना के भारत आई सीमा हैदर लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में सचिन मीना की आर्थिक तंगी वाली खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। बताया गया था कि सचिन के पास पैसे नहीं है, जिससे उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। ऐसे सीमा हैदर और सचिन को बड़ा ऑफर मिला है।
फिल्म में काम करने का मिला ऑफर
दरअसल, फिल्म निर्माता अमित जानी को जब सीमा हैदर और सचिन मीणा के आर्थिक तंगी की खबर मिली तो उन्होंने दोनों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी जो राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैया हत्याकांड पर ‘ए टेलर मर्डर’ फिल्म बना रहे हैं। उन्होंने इस मूवी में पाकिस्तान से बिना वीजा आई सीमा हैदर को रोल देने की बात कही है।
जानिए कौन हैं अमित जानी
उत्तर प्रदेश की पूर्व मख्यमंत्री मायावती की मूर्ति तोड़ने के बाद नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी रातों-रात सुर्खियों में आ गए थे। इस मामले में अमित जानी को गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा किया गया। वैसे अमित जानी हमेशा चर्चा में बने रहने के लिए कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते हैं कि लोगों की जुबान पर उनका नाम आता रहता है। 2017 में अमित जानी ने मेरठ में पोस्टर लगाकर कश्मीर से आने वाले लोगों को वापस खदेड़ने की चेतावनी दी थी, जिस पर केंद्र सरकार को कश्मीर से आए लोगों की सुरक्षा में ताकत झोंक नहीं पड़ी थी।
अब अमित जानी ने पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर को अपनी फिल्म में काम करने के लिए ऑफर दिया है. अमित जानी ने खुद एक वीडियो जारी करके बताया कि उनकी जानी फायरफक्स प्रोडक्शन के बैनर तले उदयपुर के रहने वाले कन्हैया हत्याकांड पर ‘ए टेलर मर्डर’ फिल्म बना रहे हैं, जिसमें वह सीमा हैदर और सचिन मीना को काम देना चाहते हैं।
अवैध तरीके से आने का समर्थन नहीं करते
हालांकि अमित जानी ने बताया कि सीमा के अवैध तरीके से भारत में आने का समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन जिस तरीके से सोशल मीडिया में चर्चा है कि सचिन मीन और सीमा हैदर के परिवार की माली हालत खस्ता है और यह परिवार दाने-दाने के लिए मोहताज है, तो वह सीमा हैदर को काम देकर उनके परिवार की आर्थिक मदद करने का दावा कर रहे हैं।
रील देखने के बाद लिया फैसला
बताया जा रहा है कि अमित जानी ने सीमा हैदर और सचिन मीणा के सोशल मीडिया अकाउंट पर जाकर बहुत सारी रील देखी हैं, जिससे अमित जानी और उनकी टीम प्रभावित हुई है। अमित जानी को लगता है कि यदि सीमा हैदर उनकी फिल्म में काम करेगी तो उन्हें एक पाकिस्तानी एक्टर मिल जाएगी और वहीं इसके सहारे उनकी फिल्म का प्रमोशन भी हो जाएगा। क्योंकि पिछले 1 महीने में सीमा हैदर गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई है। हालांकि अमित जानी की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है यह फिल्म कब आएगी यह भी जानकारी नहीं दी गई है।
सीमा हैदर मामले में सीमा हैदर सचिन मीणा और उसके पिता नेत्रपाल अभी जमानत पर जेल से बाहर है। दोनों अभी भी सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर है। नोएडा पुलिस भी चार्जशीट फाइल करने में जुटी हुई हैं ऐसे में सवाल यही है कि क्या सीमा हैदर अमित जानी के इस ऑफर को स्वीकार करेंगी। अभी सीमा सचिन की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines