Seema Haidar Husband Sachin Alleged Pakistani People: पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान से भारत आकर अपने ब्वॉयफ्रेंड सचिन मीणा से शादी करके सीमा हैदर ने सनसनी मचा दी थी। दोनों की लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही, जिसके दोनों देशों के लोगों ने अपने-अपने तरीके से मजे लिए। अब सीमा हैदर के गर्भवती होने की खबरें सामने आई हैं। इस बीच सीमा हैदर के पति सचिन मीणा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में उसके साथ सीमा हैदर भी है। दोनों नए नवेले दंपति की तरह मस्ती के मूड में हैं और सचिन अपने पाकिस्तानी सालों को लताड़ रहे हैं।
सचिन को बुरा भला करते पाकिस्तानी
वीडियो में सुनाई दे रहा है कि सचिन पाकिस्तानियों पर भड़क रहे हैं, लेकिन हंसी के पीछे गुस्से को छिपाते हुए तंज कसते हैं कि पाकिस्तान के लोगों को याद रखना चाहिए कि चाहे जैसे भी सही, वह उनके जीजा हैं, इसलिए उन्हें थोड़ी शर्म करनी चाहिए। उनकी इज्जत करनी चाहिए। जीजा लगता हूं तो जीजा की तरह इज्जत करो। ऐसी बातें दामाद के बारे में नहीं की जाती। दामाद को उल्टा सीधा नहीं कहा जाता। वीडियो में सीमा हैदर भी सचिन की हां में हां मिलाती नजर आ रही है। दरअसल, सचिन मीणा इस समय पाकिस्तानियों के निशाने पर है। सीमा से शादी करने के कारण वहां के लोग उन्हें भला बुरा कहते रहते हैं।
सचिन के बच्चे की मां बनेगी सीमा हैदर
सचिन कहते हैं कि अब पानी सिर के ऊपर से गुजर गया है, इसलिए उन्होंने इंस्टाग्राम रील के जरिए विरोधियों को अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमा हैदर सचिन के बच्चे की मां बनने वाली है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में खुद सीमा ने इस बात का खुलासा करते हुए खुशी जताई। सचिन के पिता ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बच्चा होने की भविष्वाणी की है। सीमा हैदर पबजी गेम खेलते हुए सचिन से मिली थी और दोनों ने नेपाल में शादी की। फिर दोनों नेपाल होते हुए भारत आ गए। सीमा अपने पति और 4 बच्चों को छोड़कर आई है। पूरे देश में यह मामला काफी विवादों में रहा था।
यह भी पढ़ें: Sukkur Train Accident: 1500 पैसेंजर्स, 60KM रफ्तार, लाइनमैन की एक गलती और मारे गए 300 से ज्यादा लोग
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines