Scorpio-N लेकर झरने के लिए नीचे धो रहे थे गाड़ी, Sunroof हुई लीक, Video Viral
Edited By Amit Kasana

सनरूफ लीक
Edited By Amit Kasana

सनरूफ लीक
Scorpio-N: सोशल मीडिया पर Mahindra Scorpio N के Sunroof से पानी Leak होने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में सफेद रंग की महिंद्रा स्कार्पियो-एन चला रहा युवक कहीं पहाड़ियों पर घूमने गया है। इसी दौरान वह एक ऊंची पहाड़ी से झरना गिरते देखता है। तभी उसका मन कार समेत झरने के नीचे जाने का करता है।
वह अपनी Sunroof बंद करता है और झरने के नीचे एन्जॉय करने के मकसद से जाता है। तभी जो उसके साथ हुआ वह उसे जिंदगी भर नहीं भूल सकेगा। दरसअल, वीडियो में Sunroof से पानी अंदर कार में आते दिख रहा है। कार की छत पर लगे स्पीकर से पानी अंदर कार में आता दिखता है।
वीडियो को @arunpanwarx नाम के अकाउंट से इंटरनेट पर अपलोग किया गया है। वीडियो पर 2.9k कमेंट आ चुके हैं। एक ने कमेंट में कहा Scorpio N be like: Waterfall ne dekha aise, mein pani pani ho gyi
किसी ने कहा Special feature by mahindra — feel real experience of waterfall in car only 
बता दें महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन की वर्तमान में कीमत 12.74 लाख रुपये से 24.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन ऑप्शंस में मौजूद है। कार अपनी जबरदस्त बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: