Cyber Crime: पिछले कुछ सालों में साइबर क्राइम और डिजिटल अरेस्ट स्कैम के मामले तेजी से बढ़ गए हैं। ऐसे में आए दिन हमें कोई न कोई घटना सुनाई देती है। स्कैमर्स अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगने का प्रयास करते हैं। डिजिटल अरेस्ट स्कैम के मामले में स्कैमर्स नकली पुलिस बनकर लोगों को फंसाने की कोशिश करते हैं। हालांकि एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपको चौंका कर रख देगा।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक नकली पुलिस का सामना असली पुलिस से हुआ है। केरल में हाल ही में हुई एक घटना हुई, जहां मुंबई पुलिस अधिकारी की नकल करने वाले स्कैमर का सामना त्रिशूर सिटी के एक पुलिस ऑफिसर से हुआ। आइए इस वीडियो के बारे में जानते हैं।
इस गलती के कारण फंस गया स्कैमर
वीडियो में दिख रहे स्कैमर ने एक बड़ी गलती कर दी, जिसके चलते वो फंस गया। अनजाने में स्कैमर ने साइबर सेल के त्रिशूर पुलिस अधिकारी को वीडियो कॉल किया, यह सोचकर कि वह किसी पीड़ित व्यक्ति से बात कर रहा है। बता दें कि कॉल के दूसरी तरफ त्रिशूर साइबर सेल के एक अधिकारी मौजूद थे।
स्कैमर ने खुद को खुद को मुंबई का अधिकारी बताया। हालांकि जैसे ही त्रिशूर के अधिकारी ने अपना कैमरा चालू हुआ , स्कैमर की हवा निकली गई। घोटालेबाज को एहसास हुआ कि उसने एक बड़ी गलती कर दी है। अधिकारी ने शुरू में अपना कैमरा बंद कर दिया था। पहले वे स्कैमर के सवाल का जवाब दे रहे थे।
पुलिस को देख उड़ गए होश
स्कैमर ने आगे दबाव डालते हुए अधिकारी से कैमरा चालू करने को कहा। जवाब में कैमरा ऑन करते हुए त्रिशूर के पुलिसकर्मी ने पूछा, आप क्या करते हैं? जैसे ही स्कैमर को पता चला कि उससे बड़ी गलती हो गई है, वो घबरा गया। अधिकारी ने मौके का फायदा उठाते हुए जालसाज से कहा, ‘यह काम बंद करो, मेरे पास तुम्हारा पता, तुम्हारा लोकेशन और सब कुछ है। यह साइबर सेल है। बेहतर होगा कि तुम यह काम बंद करो।’
वायरल हो गई वीडियो
त्रिशूर सिटी पुलिस ने मंगलवार को इस क्लिप को शेयर किया था, जिसके बाद ये तेजी से वायरल हो गई। कुछ ही घंटों में इसे दो लाख से अधिक बार देखा गया। इसके साथ ही इस पर बहुत से रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘ऐसा तब होता है जब आपको लगता है कि आप सभी को बेवकूफ बना सकते हैं। बेचारे को यह भी पता नहीं था कि वह किससे बात कर रहा है!
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
9 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
16 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
20 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines