SBI Social Media Post Viral : बैंक में कई बार कर्मचारी गायब मिलते हैं, ग्राहक परेशान होकर झल्लाते हैं, सोशल मीडिया पर लोग मजाक बनाते हैं। एक शख्स ने जब एक बैंक के अंदर की फोटो शेयर कर SBI से शिकायत की तो उसे मदद की जगह एक कड़ी चेतावनी मिल गई और तुरंत फोटो डिलीट करने का फरमान दिया गया।
राजस्थान के एक शख्स ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। जिसमें उसने बैंक के अंदर की तस्वीर को शेयर कर लिखा कि जब वह बैंक की शाखा में गया तो उसे कोई कर्मचारी नहीं मिला। सभी के सभी एक साथ लंच करने गए हैं। शख्स ने बैंक के अंदर खाली कुर्सियों की तस्वीर शेयर की थी।
शख्स की शिकायत पर SBI ने कड़ी आपत्ति जताते हुए तुरंत फोटो डिलीट करने के लिए कहा। SBI ने लिखा कि हमें आपको हुई असुविधा के लिए खेद है लेकिन सुरक्षा कारणों से बैंक के अंदर फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी प्रतिबंधित है। अगर फोटो का गलत इस्तेमाल हुआ तो इसके जिम्मेदार भी आप ही होंगे। इसलिए हम आपको सलाह देते हैं कि आप इन्हें तुरंत सोशल मीडिया साइट्स से हटा दें।
ललित नाम के शख्स ने अपनी पोस्ट को डिलीट तो कर दिया लेकिन किसी को लंच की दिक्कत नहीं है, दिक्क्त मनमर्जी से है। कर्मचारियों को रोटेशन के आधार पर लंच ब्रेक लेना चाहिए ताकि लोगों पर इसका प्रभाव न पड़े, लेकिन सभी को एक साथ जाना है। ललित ने कहा कि तीन बज रहे थे और पूरा स्टाफ लंच कर रहा था।
यह भी पढ़ें : ‘मेरी गर्लफ्रेंड बनवा दो प्लीज’, दिल्ली पुलिस से शख्स ने की फरियाद, एक गलती से हो गई खिंचाई
SBI का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बैंक के कर्मचारी भी इंसान है, एक साथ खाना खाने के लिए लंच ब्रेक पर गए तो थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे ही थोड़ी बैंक का मजाक बनाया जाता है। एक ने लिखा कि बैंक की फोटो क्लिक करने पर धमकी मिलती है लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होती, क्यों?
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines