Saudi Arabia News: सीखने की कोई उम्र नहीं होती, 19 बच्चों की मां हम्दा अल रुवैली की कहानी इसका एक सटीक उदाहरण है। सऊदी अरब में हम्दा अल रुवैली ने 19 बच्चों को पालने की जिम्मेदारी के साथ डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा खुद का बिजनेस भी करती हैं। इन सारी जिम्मेदारियों के साथ उनकी लाइफ बैलेंस करने का क्या तरीका है? पढ़ाई-परिवार और बिजनेस कैसे मैनेज करती हैं? इसका जवाब खुद हम्दा अल रुवैली ने एक मीडिया इंटरव्यू में दिया है।
40 की उम्र में सफलता
हम्दा अल रुवैली ने सऊदी अरब में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है। उनकी यह सफलता आसान नहीं थी, क्योंकि वह 19 बच्चों (10 बेटे और 9 बेटियां) की मां हैं। हम्दा अने हाल ही में अपनी पढ़ाई, करियर और अपने बच्चों की परवरिश के बीच अपने लिए किस तरह से समय निकाला? इस पर 40 की उम्र में हम्दा अल रुवैली ने बताया कि अपने समय को बांटकर चलती हैं। जैसे- दिन में काम और बच्चों की देखभाल करती हैं। वहीं, रात में पढ़ाई और अपने ई-कॉमर्स बिजनेस का काम करती हैं।
ये भी पढ़ें: भाई-बहन, पति और बेटे की हो गई मौत, 60 साल की है पोती; कैसे जिंदा है 124 साल की ये महिला
हम्दा अल रुवैली का कहना है कि मुझे अव्यवस्था और बेतरतीबी पसंद नहीं है। इसलिए, मैं हमेशा अपने दिन की योजना सावधानी से बनाती हूं। कई बच्चों की मां होने के नाते बड़ी जिम्मेदारियों के बावजूद मैंने पढ़ाई के सपने को नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि यह सफलता आसान नहीं थी, लेकिन यह उनकी योजना और परिवार के समर्थन की वजह से हो पाया है। इतने सारे बच्चों के पालन-पोषण में मेरा रोल मॉडल वह शिक्षक है जो छात्रों से भरी क्लास को चलाता है। साथ ही वह सेना अधिकारी है जो बड़ी संख्या में सैनिकों की देखरेख करता है।
बच्चे भी पढ़ाई में हैं आगे
हम्दा ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने बच्चों की पढ़ाई का पूरा ध्यान रखा है। उनका कहना है कि मेरे लिए, एक बच्चे की परवरिश करना 10 बच्चों की परवरिश करने जैसा है। मैं उनकी जरूरतों का ध्यान रखती हूं। उन्हें उनके शौक पूरे करने के लिए प्रोत्साहित करती हूं। हम्दा ने अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए कहा कि बच्चे पढ़ाई में बहुत अच्छे हैं, उनमें से किसी को भी 94 प्रतिशत से कम नंबर नहीं मिले हैं। वहीं, कुछ को 100 प्रतिशत नंबर मिले हैं। उन्होंने अपनी बेटी के बारे में भी बताया कि वह हाई स्कूल में पढ़ती है। उसे रियाद में किंग अब्दुलअजीज सेंटर फॉर द गिफ्टेड से मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें: रोते-रोते महाकुंभ छोड़ने का कहने वालीं हर्षा का यू टर्न, बोलीं-नहीं छोड़ूंगी
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines