Sapna Choudhary Viral Video: सपना चौधरी को कौन नहीं जानता। उनका शो जिस शहर में हो, वहां आसपास से भी लोग पहुंच जाते हैं। हरियाणवी डांस की इंडस्ट्री में चार चांद लगाने वाली सपना आज के दौर का एक बड़ा स्टार है। हालांकि, आज जो उनके हजारों-लाखों फैन्स हैं, वे सिर्फ और सिर्फ उनकी डांस करने की अदा के कारण बने हैं। उनके डांस को देख आज कई और लड़कियां हैं, जो स्टेज शो करती हैं। लेकिन सपना जैसा डांस करना मुश्किल है। सपना के आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल हो जाते हैं। अब ऐसे ही एक वीडियो ने धमाल मचा रखा है। इसमें सपना उछल-उछलकर ठुमके लगा रही हैं।
वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना ने अपने डांस की शुरुआत ही ठुमके लगाकर की है। सपना को चारों ओर से लोगों ने घेरा हुआ है। देखने में मिल जाएगा कि किस कदर वहां मौजूद युवा सपना की एक छलक पाने को बेकरार हो रहे हैं। वहीं, बुजुर्गों तक में भी जवानी छा गई है और वे भी बीच भीड़ में जमकर डांस कर रहे हैं। सपना चौधरी ‘Teri Ankho Ka Ye Kajal’ पर डांस कर रही हैं और उन्होंने धमाल मचा रखा है। उनपर नोटों की बारिश हो रही है।
सपना ने जैसे ही दिल पर लगाया हाथ…
सपना चौधरी के इस वीडियो पर 107 M से भी अधिक लोगों ने देखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जब सपना ने दिल पर हाथ लगाया तो एक लड़का स्टेज पर आ गया और नोट उड़ाने लगा, जिसे वहां सुरक्षाकर्मियों ने पीछे कर दिया। ऐसे ही पूरी वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सब सपना के पास जाने को पागल हो रहे हैं।
सपना ने अपनी अदाओं से आग लगा रखी है। वीडियो को Trimurti Cassettes द्वारा शेयर किया गया है। इसपर Sonotek वीडियो का टैग भी है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘सपना का ये डांस देखकर ना जाने कितने लोगों के दिल में आग लग चुकी होगी।’ वहीं, यूजर्स ने सपना के आगे डांस कर रहे ब्लैक कपड़ों में लड़के की भी तारीफ की।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
18 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
22 hrs agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
2 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
7 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines