अपने ठुमकों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी बेहद खूबसूरत बला है। बिग बॉस शो करके सुर्खियों में आने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी। फैन्स उन पर काफी प्यार लुटाते हैं। वहीं फैन्स उनकी खूबसूरती के भी दिवाने हैं। सपना जब कांस फेस्टिवल में नजर आईं तो उनके लुक को देखकर लोग चौंक गए। हालांकि प्रेग्नेंसी के बाद और ऑपरेशन से बेटे को जन्म देने के बाद सपना ने काफी वेट गेन किया। वे 80 किलो की हो गई थीं, लेकिन उनकी लोकप्रियता पर इसका असर नहीं पड़ा। अब एकाकए सपना ने 25 किलो वजन घटाकर सभी हो चौंका दिया। वहीं उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। उनके लुक में ही नहीं, बल्कि पूरी बॉडी में जबरदस्त बदलाव हुआ है और अब उनका लुक देखेंगे तो पहले से ज्यादा खूबसूरत लगने लगी हैं।
यह भी पढ़ें: Kriti Sanon के फैंस को पता होना चाहिए उनका ये फिटनेस मंत्र, Diet में शामिल है ये खास चीजें
जानिए सपना चौधरी ने कैसे घटाया वजन
सपना चौधरी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि बेटे का जन्म ऑपरेशन से हुआ। उसके बाद अचानक वेट बढ़ने लगा, जिससे मैं काफी परेशान भी हुई। वजन को देखते हुए करियर की चिंता ज्यादा सता रही थी, लेकिन मां ने कहा कि तुम वेट लॉस कर सकती हो, इसकी शुरुआत करो। इसके बाद मैंने वेट लॉस करना शुरू किया। वजन घटाने की इच्छा होनी चाहिए और वजन घटाने में कुछ ज्यादा खर्चा नहीं होता, बस कुछ काम रोज करने होते हैं। कुछ चीजें रोज खानी होती हैं। हां, वजन कम करने के लिए सपना ने एक देसी नुस्खा जरूर अपनाया। सपना ने ठंडा पानी पीना छोड़ दिया और ऐसा करके सपना फैट से फिट हो गईं। इसके अलावा सपना ने सख्ती से डाइट चार्ट फॉलो किया। खूस एक्सरसाइज की। जिम में ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताया। साथ ही अपना फेवरेट काम खूब डांस किया।
यह भी पढ़ें: 56 की उम्र में भी चाहिए Akshay Kumar जैसी फिटनेस, तो फॉलो करें उनका डाइट प्लान
ब्रेकफास्ट से डिनर तक यह सब चीजें खाईं
सपना चौधरी ने खुद बताया कि वे अपने दिन की शुरुआत नींबू पानी पीकर करती हैं। हर्बल टी भी पी, लेकिन नींबू पानी ज्यादा फायदेमंद है। इससे टॉक्सिन्स दूर होते हैं। खाना हजम होता है। मल्टीग्रेन ब्रेड और स्प्राउट्स नाश्ते में खाए। सफेद अंडा खाया, लेकिन हर दूसरे दिन। हैवी नाश्ता करने से एनर्जी बनी रहती है। दोपहर में सब्जियां और फल खाए। रात के खाने में सब्जियां खाईं। चाय की जगह नारियल पानी पिया। जूस लिया। शाम को किसी भी कंडीशन में साढ़े 7 बजे से पहले डिनर कर लिया। सपना चौधरी कहती हैं कि डांस करने से पसीना आता है। पसीना आने से वजन घटता है। अंदर के टॉक्सिन्स पानी बनकर बाहर निकलते हैं। ऐसे में वजन कम करने के लिए डांस जरूर करो। रोज के रुटीन में से कुछ समय निकालकर डांस करेंगे तो वेट लॉस होगा ही, बॉडी काफी हल्की भी हो जाती है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines