Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी आज के दौर का एक बड़ा नाम है। उन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है, बल्कि हरियाणवी डांस उन्हीं से जाना जाता है। हालांकि, इन दिनों एक मुद्दा और भी बड़ी चर्चा में है और वो है सचिन और सीमा हैदर का इश्क। सचिन और सीमा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस बीच सपना चौधरी ने भी सचिन को लेकर एक वीडियो बनाया है। सीमा अपने प्यार सचिन की खातिर पाकिस्तान से भारत भाग आई है, लेकिन इसको लेकर अभी जांच चल रही है। वहीं, दूसरी तरफ यह कपल भारत में छा गया है। हर तरफ इन्हें लेकर चर्चा है।
सीमा को लेकर देखा जाए तो खुद सचिन के पड़ोसी ही उसपर सवाल खड़े कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें सचिन की एक पड़ोस में ही रहने वाली औरत ने उसका मजाक बनाया था कि झिंगुर जैसा तो सचिन है…अब इसकी ही आवाज को एडिट करके सपना चौधरी ने भी धमाकेदार वीडियो बना दिया है।
सपना ने वीडियो पर दिया ये कैप्शन
सपना के डांस कार्यक्रम को देखने के लिए जिस तरह भीड़ पागल रहती है, वैसे ही सपना के हर एक पोस्ट को लोग बहुत लाइक करते हैं। अब जो सपना ने सचिन पर वीडियो बनाया है, उसे अब तक 6 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इसमें सपना ने कैप्शन दिया है, ‘जिंगुर’। साथ ही नीचे हैशटैग में उन्होंने Comedy भी लिखा। ऐसे में जहां सचिन की हर कोई मजाक बना रहा है, उसमें सपना भी कुछ पीछे नहीं रहीं और सचिन को लेकर वीडियो बनाकर लपेट दिया।
बिग बॉस फेम और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सपना चौधरी के डांस शो में आमतौर पर बहुत भीड़ देखी जाती हैं। वैसा ही इस वीडियो में भी देखा गया।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
21 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines