Sant Premanand Maharaj Secrets Revealed: संत प्रेमानंद महाराज इन दिनों चर्चा में हैं क्योंकि रात्रि में उनकी पदयात्रा बंद हो गई है। ऐसे में लाखों भक्तों का दिल टूट गया है, क्योंकि उनके भक्त उनके दर्शन करने के लिए लालायित रहते हैं। इसी बीच एक बुजुर्ग महिला शीला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के राज खोले हैं। उन्होंने संत प्रेमानंद के बारे में खूब बातें की और बताया की वो पहले कैसे थे। साथ ही उनकी किडनी की बीमारी के बारे में भी बात की। आइए आप भी जान लीजिए शीला ने ऐसा क्या बोला संत के बारे में जो हो गया वायरल।
पहले कैसे थे प्रेमानंद
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि शीला हैं कौन? दरअसल वो वृंदावन में रहने वाली महिला हैं जो साधु संतों की सेवा को धर्म मानती हैं। उनसे जब संत प्रेमानंद महाराज के बारे में पूछा गया कि आप ये बताइए कि क्या प्रेमानंद महाराज आपके यहां आते थे? इस पर महिला ने कहा हां वो सीधा बनारस से यहां आए थे उस समय वो बहुत ही फक्कड़ इंसान थे। वो रोज यहां संत रास बिहारी से मिलने के लिए आते थे। जब रास बिहारी जाने लगे तो प्रेमानंद उनके चरणों में पड़ गए और बोले मुझे भी ले चलो अपने साथ रास बिहारी ने कहा कि मैं तुम्हें कहां ले जाऊं। तुम वृंदावन चले जाओ वहां बिहारी जी हाथ पकड़ेंगे तुम्हारा तो तुम फिर वहां से नहीं आ पाओगे।
यह भी पढ़ें: हीरोइन बनने से पहले मोनालिसा करने लगी ये काम, वायरल गर्ल के वीडियो पर ऐसे कमेंट
हो गई थी गंभीर बीमारी
शीला से जब पूछा गया कि संत प्रेमानंद महाराज बनारस में कैसे रहते थे। इस पर वो बोलीं कि जब वो बनारस में रहते थे तो उनकी लंबी-लंबी जटाएं थी। उनका और कोई दूसरा रूप था, अब तो वो पीले कपड़े पहनने लगे हैं। खाट पर पड़े रहते थे ऐसे ही। महिला ने बताया की उनकी किडनी खराब हो गई थी, हालांकि देने को तो बहुत लोग तैयार थे, लेकिन वो लेने के लिए तैयार नहीं थे। क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि किसी और को कष्ट हो।
प्रेमानंद महाराज की है दिव्य दृष्टि
शीला ने बताया कि प्रेमानंद महाराज की दिव्य दृष्टि है। वो आंगन में बैठे रहते थे तो उन्हें साधू नजर आते थे, जो हमें नजर नहीं आते थे। वो बोलते थे कि उन्हें दान दो खाना खिलाओ, लेकिन हमें दिखते नहीं थे तो वो खुद ही उन्हें छोड़ने के लिए बाहर दरवाजे तक जाते थे। महिला ने ये भी कहा कि बाबा कभी भी किसी से न तो बैंड बाजा लाने के लिए कहते है लोग खुद लेकर आते हैं। महिला बोली की वो बाबा के सामने कभी बोलती नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: Maha Kumbh में चाय बेच लखपति बना ये शख्स, एक महीने में कमाए इतने रुपये
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines