हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

केंद्रीय मंत्री की बेटी पति के खिलाफ लड़ रही चुनाव, ससुराल में कैसा हाल? बताते रो पड़ी

Maharashtra Assembly Election : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक सीट पर पति और पत्नी के बीच लड़ाई चल रही है। मंच से रोते हुए पत्नी ने पति के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाये हैं, जिसका वीडियो वायरल है।

विज्ञापन

Maharashtra Assembly Election :  महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव चल रहा है, कई दिलचस्प मामले देखने को मिल रहे हैं। राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप के बीच कहीं चाचा-भतीजे के बीच मुकाबला हो रहा है तो कहीं पति और पत्नी आमने सामने हैं। महाराष्ट्र की ऐसी कई विधानसभा सीट हैं जो रिश्तों के बीच हो रहे मुकाबले को लेकर चर्चाओं में हैं।

कन्नड़ विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार हर्षवर्धन जाधव अपनी अलग रह रही पत्नी और शिवसेना उम्मीदवार संजना जाधव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। संजना जाधव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह मंच से लोगों को संबोधित करते हुए रो पड़ी।

केंद्रीय मंत्री की बेटी हैं संजना 

संजना भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे की बेटी हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र में रविवार को एक रैली संबोधित करते हुए वह इमोशनल हो गईं और रो पड़ीं। इसके बाद उन्होंने अपने पति पर कई संगीन आरोप लगाए और मंच से कह दिया कि वो मेरी जगह किसे ले आया गया, ये हम सभी जानते हैं।

विज्ञापन


संजना ने कहा कि हर्षवर्धन से शादी करने के बाद मुझे बहुत दुःख सहना पड़ा। रावसाहेब दानवे सिर्फ इसलिए चुप रहे क्योंकि वह एक बेटी के पिता हैं। शादी के एक महीने बाद ही मैं घर आ गई और अपने पिता को उनके बारे में बताया तो उन्होंने मुझे तसल्ली दी कि सब ठीक हो जायेगा। उन्होंने कहा कि एक बच्चा हो जाएगा तो इंसान ठीक सुधर जाता है। एक बच्चा होने के बाद मेरे पिता ने कहा कि 40 साल के बाद सुधार आता है। संजना ने मंच से रोते हुए कहा कि अब मैं अपने 40 के दशक में हूं। इस दौरान मैंने बहुत कुछ सहन किया है।

यह भी पढ़ें : डायन के शक में गर्भवती महिला की हत्या कर टुकड़ों में काटा, पाकिस्तान में ऐसे खुली पोल

विज्ञापन

चाचा भतीजे के बीच लड़ाई

शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार युगेंद्र पवार बारामती सीट से मैदान में हैं। वहीं युगेंद्र के सामने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार खड़े हैं। दोनों आपस में चाचा-भतीजे हैं। अजित पवार सात बार बारामती विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं और एक बार बारामती से सांसद भी रह चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola