हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी

San Francisco Giants के मैच का वायरल वीडियो, जिसमें महिला बच्चे और खाना लेकर सीट पर पहुंची. पति पर सवाल उठने के बाद एरिका ने पूरी कहानी बताई.

विज्ञापन
Giants Viral Video: बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल (Photo-Substack/@momoftheyear)

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जायंट्स के बेसबॉल मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इसमें एक महिला बच्चे को संभालते हुए तीन प्लेट खाना लेकर स्टैंड में अपनी सीट पर लौटती दिखी. उसके पास बैठा पति कुछ नहीं करता दिखा. अब महिला एरिका ने सामने आकर पूरी कहानी बताई है.

महिला ने बताई उस दिन की पूरी कहानी

एरिका ने एक Substack पोस्ट में बताया कि वह और उनके पति रैम्सेस करीब नौ साल से साथ हैं. उनके दो साल से कम उम्र के दो बच्चे हैं. मैच के दौरान एरिका वॉशरूम गई थीं और बेटी अनास्तासिया को अपने साथ रखा था. इसी दौरान उन्होंने रैम्सेस को खाने का मेन्यू भेजा. वापस लौटते समय एरिका ब्रिस्केट सैंडविच और लोडेड फ्राइज लेकर आईं. बच्ची बेबी कैरियर में थी. वह खाना और बच्ची दोनों संभालते हुए अपनी सीट पर पहुंचीं. रैम्सेस ने बेटी को देखा और पूछा कि क्या एरिका पहले खाना चाहती हैं. उन्होंने उसे पहले खाने के लिए कहा, क्योंकि वह मैच से पहले खाना खा चुकी थीं.

पति ने मदद करने की कोशिश भी की थी

एरिका के मुताबिक, रैम्सेस ने उनकी गोद से खाने के डिब्बे लेने की कोशिश की थी. लेकिन उन्होंने खुद ही उन्हें रखने का फैसला किया, क्योंकि वह खाना स्टेडियम के फर्श पर नहीं रखना चाहती थीं. रैम्सेस ने उन्हें खाना खिलाने और अपना सैंडविच शेयर करने की भी बात की, लेकिन एरिका ने उसे अपना खाना खाने दिया.

विज्ञापन

एरिका ने कहा कि टीवी पर दर्शक और कमेंटेटर उनकी बातचीत नहीं सुन पा रहे थे. मैच के दौरान कमेंटेटर माइक क्रुको और डुआन कुपर ने महिला को ‘मॉम ऑफ द ईयर’ कहा. NBC के प्रसारण में भी यह वायरल क्लिप दिखाई गई थी.

पति अपने दोस्त के गम में था

एरिका ने बताया कि रैम्सेस ने हाल ही में अपने बचपन के करीबी दोस्त को खोया था. वह दोस्त बेसबॉल खिलाड़ी था और दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे. एरिका ने कहा कि उन्होंने जायंट्स का मैच इसलिए चुना था, ताकि रैम्सेस बेसबॉल देख सके और अपने दोस्त को याद कर सके.

विज्ञापन

बोलीं- हमारा घर ऐसा नहीं चलता

दोनों मिलकर बच्चों की देखभाल करते हैं. डायपर बदलने, डॉक्टर के पास ले जाने और बच्चों को सुलाने तक की जिम्मेदारियां वे साझा करते हैं. बेटी के जन्म से पहले एरिका की नौकरी चली गई थी. इसके बाद रैम्सेस ने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां संभालीं. डिलीवरी के बाद उनकी परेशानियों, पोस्टपार्टम डिप्रेशन, तनाव और चिंता के दौर में भी रैम्सेस ने उनका साथ दिया. बाद में एरिका बच्चों के साथ घर पर रह सकें, इसके लिए रैम्सेस ने परिवार के खर्च और दूसरे काम संभाले.

कुछ सेकंड की वीडियो से फैसला न करें

एरिका ने कहा कि वह ‘मॉम ऑफ द ईयर’ कहे जाने की सराहना करती हैं, लेकिन बिना पूरी कहानी जाने किसी पति या रिश्ते पर फैसला सुनाना ठीक नहीं है. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उनके पति को आपत्तिजनक और धमकी भरे संदेश भेजे. यहां तक कि कुछ ने उन्हें आत्महत्या करने के लिए भी कहा. एरिका ने लोगों से ऐसा न करने की अपील की. कैमरे ने सिर्फ कुछ सेकंड की तस्वीर दिखाई, जबकि उसके पीछे उनके परिवार की पूरी कहानी थी. एरिका ने कहा कि उनके पति को जानने वाले लोग परिवार में उनके योगदान को बेहतर समझते हैं भी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola