हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शादी से पहले दुल्हन की मां को ले भागा दूल्हे का बाप, यूजर्स बोले-ये मोहब्बत नहीं घोर पाप

UP Samdhi Samdhan Viral News : उत्तर प्रदेश के कासगंज का एक मामला खूब चर्चा में बना हुआ है। बच्चों की शादी से पहले समधी और समधन फरार हो गए।अब सोशल मीडिया पर भी इस मामले की खूब चर्चा हो रही है। कुछ मजे रहे हैं तो कुछ इस तरह की हरकतों पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

UP Samdhi Samdhan Viral News : कहते हैं प्रेम की कोई उम्र नहीं होती। प्यार कभी भी और किसी से भी हो सकता है। चाहे कोई दस बच्चों का पिता हो या कोई 7 बच्चों की मां, प्रेम होने पर इंसान सब कुछ भूलने और छोड़ने को तैयार हो जाता है। ये कोई कहने की बात नहीं, बल्कि ऐसा सच में हुआ है। जो बाप और मां अपने बेटी और बेटे की शादी कर समधी और समधन बनने की तैयारी कर रहे थे, वही समधी और समधन एक दूसरे के साथ बच्चों की शादी के पहले ही फरार हो गए। इस मामले की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं कि क्या क्या देखना पड़ रहा है इस जिंदगी में!

मामला उत्तरा प्रदेश के कासगंज का है, यहां दो दोस्तों ने सालों की दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का फैसला किया। 10 बच्चों के पिता शकील के बेटे और 6 बच्चों के बाप शकील के दोस्त की बेटी का रिश्ता तय हो गया। रिश्ता तय होने के बाद शकील अपनी होने वाली समधन से भी बातचीत करने लगा। इसके बाद शादी से पहले ही दोनों फरार हो गए।

बच्चों की शादी से पहले समधन और समधी फरार 

लड़की के पिता ने कहा कि शकील ने बहला फुसला कर उसकी पत्नी को अपने साथ लेकर गया। पहले तो उसने अपने दम पर पत्नी की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला तो वह पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे। पुलिस अब दोनों की तलाश कर रही है लेकिन सोशल मीडिया पर इस घटना को सुनने के बाद लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बेचारे पति-पत्नी बनने जा रहे थे लेकिन उनके मां-बाप ने भाई-बहन बना दिया। एक ने लिखा कि क्या लव स्टोरी है.. ऐसा अगर एक दो जगह और हो जाए तो लड़का लड़की मां बाप को शादी के मंडप में आने ही नहीं देंगे। एक ने लिखा कि जब से ‘उम्र मैटर नहीं करती’ वाला नैरेटिव सेट हुआ है, ऐसी घटनाएं अधिक सुनने को मिल रही हैं, किस लेवल का प्यार चल रहा समझ नहीं आता। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये मोहबत नहीं पाप है।

यह भी पढ़ें : प्राइवेट पार्ट में छुपा रखा था 69 लाख का सोना, फ्लाइट में खाना-पीना छोड़ा तो हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि शादी के बाद भी तो फरार हो सकते थे? मतलब दोनों को अपने बच्चों की खुशी और जिंदगी से कोई लेना देना था ही नहीं। एक अन्य ने लिखा कि जब मां बाप ही इस तरह के रास्ते पर चल रहे हैं तो बच्चों को बड़े कांड करने चाहिए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि देश तरक्की कर रहा है तो इस तरह की घटनाओं पर ज्यादा फोकस नहीं करना चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola