IAS Viral Video : जिलाधिकारी अगर जमीन पर उतरकर लोगों की समस्याओं और परेशानियों को समझने की कोशिश करने लगें तो लोगों की उम्मीदें बढ़ती हैं और भरोसा जगता है। संभल जिलाधिकारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह खेत में उतरकर धान की फसल काटते दिखाई दे रहे हैं। किसान बने जिलाधिकारी की जमकर तारीफ हो रही है।
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले के जिलाधिकारी IAS डॉ राजेंद्र पैंसिया फसल उत्पादकता को लेकर एक गांव में निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसके जरिए वह किसानों की परेशानियों, समस्याओं और चुनौतियों को समझना चाहते थे, जिससे उनका समाधान किया जा सके और किसानों को फसल बीमा के लिए जागरूक किया जा सके। इस दौरान जिलाधिकारी अचानक एक खेत में चले गए।
पैंट शर्ट पहने डीएम साहब हाथ में हसिया लेकर धान के खेत में उतर गए और फसल काटने लगे। यह देख किसान भी हैरान रह गए। कई लोग तो वीडियो बनाने लगे। अब DM साहब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वायरल वीडियो आ रहे कमेंट्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इसी तरह के अधिकारी लोगों का भला कर सकते हैं, कम से कम लोगों के बीच जाते तो हैं। एक अन्य ने लिखा कि अगर अधिकारी लोगों के बीच जाते हैं तो उन्हें लगता है कि प्रशासन को उनकी फिक्र है और वह अपनी बात आसानी से बता सकते हैं। एक ने लिखा कि ये जिलाधिकारी अपने काम को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। बेईमान लोगों को पकड़ने में माहिर हैं।
यह भी पढ़ें : DM साहब की टेबल पर पहुंची ‘बिसलेरी’ की जगह बिलसेरी’ की बोतल
एक ने लिखा कि मतलब धान की कटाई का प्रारंभ संभल से हुआ है। अब कई सारे माननीय जिलाधिकारी धान काटते हुए दिखेंगे। एक यूजर ने लिखा कि फसल बीमा किसानों को ठगने का तरीका है, बीमा कंपनियां प्रीमियम तो टाइम पर लेंगी पर क्लेम की बारी आती है तो नाटक करना शुरू कर देती हैं। बीमा कंपनियां पैसा कमाती है। एक अन्य ने लिखा कि जिलाधिकारी साहब कोई बहुत बड़ा काम नहीं कर रहे हैं, ये एक सामान्य प्रक्रिया है।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
6 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines