BJP Candidate in Women Toilet : 12 अप्रैल को मुरादाबाद के बुद्धिविहार इलाके में मुरादाबाद और संभल भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान कई भाजपा नेता महिलाओं के लिए लाए गए टॉयलेट में घुस गए और इस्तेमाल करने लगे। खुद चुनाव में उम्मीदवार भी महिलाओं के टॉयलेट का इस्तेमाल करते दिखाई दिए।
भाजपा प्रत्याशी का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि संभल से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी महिलाओं के शौचालय से निकल रहे हैं। वहां मौजूद पत्रकारों ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और जब सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि गलती हो गई भाई!
बता दें कि सभा स्थल में अस्थाई शौचालय की व्यवस्था की गई थी, जिस पर साफ-साफ लिखा था कि ये महिलाओं के लिए हैं। हालांकि खुद सांसद पद के उम्मीदवार और कई नेता इस टॉयलेट का उपयोग करते दिखाई दिए। हालांकि वीडियो में पुरुषों का टॉयलेट भी कही दिखाई नहीं दिया।
सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और परमेश्वर लाल सैनी लोगों के निशाने पर आ गए हैं। एक ने लिखा कि हो सकता है कि कंट्रोल से बाहर हो रहा हो, महिलाओं का टॉयलेट खाली था तो उपयोग कर लिया। अब बाहर भी कर देते तो भी हंगामा होता। एक ने लिखा कि वहां कोई और टॉयलेट नहीं था और महिलाएं भी नहीं थी, ऐसे में उपयोग करने में क्या गलती थी?
यह भी पढ़ें : संसद जाऊंगा, मोदी से टकराऊंगा…बाइक चोरी होने से बुजुर्ग भड़का, लोकसभा चुनाव लड़ने का लिया फैसला
एक ने लिखा कि जबरदस्ती किसी का वीडियो बना लेना ठीक नहीं है। ये कोई परमानेंट टॉयलेट नहीं था। जरूरत होने पर कई बार लोग उपयोग करते हैं। एक ने लिखा कि हमने भी पुरुषों के टॉयलेट में महिलाओं को जाने दिया है और जाते देखा है। सब जरूरत की बात है। एक अन्य ने लिखा कि ये जब अभी से पुरुषों के लिए टॉयलेट नहीं मंगवा पाए तो युवाओं और क्षेत्र का विकास कैसे करेंगे?
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
10 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines