भारत का सबसे बड़ा हिरण ‘सांभर’, ताकत और चालाकी से शिकारी भी डरते हैं
Author: Mohd Tahleel Chaudhary
Mar 11, 2026 07:31 PM IST
भारत के जंगलों में कई तरह के अनोखे जानवर पाए जाते हैं. इनमें Sambar Deer यानी सांभर हिरण को भारत का सबसे बड़ा हिरण माना जाता है. इसका वैज्ञानिक नाम Rusa unicolor है. यह हिरण अपने बड़े आकार, ताकत और चालाकी के कारण खासा मशहूर है.
सांभर हिरण का शरीर गहरे भूरे रंग का होता है और उस पर झबरीले बाल होते हैं. नर सांभर के बड़े और मजबूत सींग होते हैं, जिससे वह दूसरे हिरणों से अलग दिखता है. इसकी ऊंचाई कंधे तक लगभग 102 से 160 सेंटीमीटर तक हो सकती है और वजन आमतौर पर 100 से 350 किलो तक होता है. कुछ सांभर का वजन 500 किलो तक भी पहुंच सकता है.
यह हिरण पत्तियां, झाड़ियां और घास खाता है और अक्सर पानी के पास रहना पसंद करता है. खास बात यह है कि सांभर अच्छे तैराक भी होते हैं और ज्यादातर शाम या रात के समय ज्यादा सक्रिय रहते हैं.
सांभर भारत के अलावा नेपाल, भूटान, श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों में भी पाया जाता है. भारत में Odisha ने इसे अपना राज्य पशु घोषित किया है.
हालांकि सांभर शाकाहारी होता है, लेकिन Bengal Tiger, Indian Leopard और Dhole जैसे शिकारी जानवरों का यह प्रमुख शिकार भी है. खतरा महसूस होने पर सांभर अचानक तेज आवाज निकालता है, पैर पटकता है और कई बार शिकारी पर हमला भी कर देता है.
जानकारी के मुताबिक International Union for Conservation of Nature ने साल 2008 से सांभर हिरण को संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची में रखा है. इसलिए इसके संरक्षण पर खास ध्यान दिया जा रहा है.