Samay Raina Latest Post : रणवीर अल्लाहबादिया के विवादित कमेंट के बाद ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवादों में आ गया। मामला पुलिस की कार्रवाई से होते हुए कोर्ट तक पहुंच गया। विवाद अधिक बढ़ा तो समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंट के सारे वीडियो डिलीट कर दिए। इसके बाद चैनल पर किसी तरह की कोई एक्टिविटी नहीं हुई। अब समय रैना ने एक पोस्ट किया है, जिसे महज एक मिनट में आठ हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
शुक्रवार की रात समय रैना ने यूट्यूब पर एक पोस्ट किया जो सिर्फ मेंबर्स के लिए ही था। इस पोस्ट में समय रैना ने सिर्फ दो इमोजी शेयर की थी, जिसमें एक दिल वाला और गले मिलने वाला इमोजी था। इस तरह के इमोजी का इस्तेमाल एकजुटता दर्शाने के लिए किया जाता है। यह पोस्ट सिर्फ चैनल के पेड सब्सक्राइबर्स (Members Only) के लिए शेयर की गई थी। इस पोस्ट में कोई वीडियो या फोटो शामिल नहीं था।
Youtube पर समय रैना का नया पोस्ट वायरल
इस पोस्ट को लगभग आधी रात को शेयर किया गया था फिर भी इस पोस्ट को एक मिनट में करीब 8k लाइक मिले। Reddit पर शेयर किए गए एक पोस्ट से पता चला कि एक मिनट में इस पोस्ट को लाइक करने वालों की संख्या 7500 से अधिक है। लोग हैरान हैं कि आखिर इतने कम समय, आधी रात को किए गए पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक किया है।
Samay just posted this on members only 🥺
byu/Lopsided_Command_644 inIndiasGotLatent
क्या है रणवीर अल्लाहबादिया का विवाद?”
समय रैना द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो इंडियाज गॉट लैटेंट के एक एपिसोड में गेस्ट के तौर पर रणवीर अल्लाहबादिया पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक ऐसी टिप्पणी कर दी कि विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर पूरी टीम जमकर ट्रोल हुई। समय रैना और अल्लाहबादिया दोनों के साथ-साथ अन्य पैनलिस्टों के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गईं।
यह भी पढ़ें : DLF को बुलंदियों तक पहुंचाने वालीं Pia Singh कौन? महारानी से कम नहीं लाइफस्टाइल
इस पूरे विवाद के बीच समय रैना कनाडा में हैं। बताया गया कि वह अपने कॉमेडी शो के चलते विदेश में हैं। विवाद शुरू होने के कुछ ही घंटे बाद उन्होंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लैटेंट के सभी एपिसोड हटा दिए हैं। फिलहाल, समय रैना के चैनल पर अपलोड किया गया लेटेस्ट वीडियो 7 महीने पुराना है।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
9 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
17 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
18 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines